मरवाही विधानसभा क्षेत्र की जनता ने भाजपा के प्रणव मरपच्ची को दिया जनादेश

छत्तीसगढ़ राज्य बनने के 23 साल बाद मरवाही में खिला कमल

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023

अखिलेश नामदेव गौरेला पेंड्रा मरवाही

छत्तीसगढ़ राज्य बनने के 23 साल बाद मरवाही विधानसभा क्षेत्र में एक बार फिर कमल खिला है। मरवाही की जनता ने यहां भाजपा प्रत्याशी प्रणव मरपच्ची को जनादेश दिया है। आज हुई मतगणना में मरवाही विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रणव मरपच्ची 11102 मतों से जीत दर्ज की है।प्रणव मरपच्ची मतगणना के पहले राऊंड से 18 वे राऊंड तक आगे रहे।
राजनीतिक पंडितों के विश्लेषण एवं तमाम पूर्वानुमान को पीछे छोड़ते हुए प्रदेश में जहां बीजेपी ने जीत हासिल की है तो मरवाही में 23 साल बाद भाजपा ने सभी अनुमानों को पीछे छोड़ते हुए प्रणव मरपच्ची ने जीत दर्ज की है।

जीत का श्रेय मरवाही की जनता को -प्रणव मरपच्ची

अपनी जीत के बाद अपनी जीत के बाद भाजपा से विजय प्रत्याशी प्रणव मरपच्ची ने अपनी जीत का श्रेय मरवाही की जनता को दिया है। उन्ह विधानसभा क्षेत्र के जनता को बधाई देते हुए कहा है कि मैं एक फौजी हूं। फौजी के अनुशासन के अनुसार मरवाही में सुशासन का निर्माण होगा।यहां विकास की अनेक संभावनाएं हैं उन संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में काम किया जाएगा।भाजपा अपने मोटो पर काम कर रही थी। हमने छत्तीसगढ़ बनाया है, हम ही सवारेंगे ।

पहले राउंड से ही आगे रहे मरपच्ची

मरवाही विधानसभा चुनाव में पहले राउंड से 15वे राउंड तक भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रणव कुमार मरपच्ची से कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर के के ध्रुव पीछे थे। लेकिन 15 में राउंड के बाद गुलाब राज ने बढ़त बनाई और दूसरे स्थान पर 37742 वोट पाकर रहे जबकि कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर के के ध्रुव 36580 वोट पाकर तीसरे स्थान पर चले गए।

दोपहर 12:00 बजे ही डॉक्टर के के ध्रुव मतगणना स्थल छोड़कर चले गए

प्रथम राउंड के मतगणना के बाद से ही जैसे-जैसे मतों का अंतर बढ़ने लगा वैसे-वैसे कांग्रेसियों की बेचैनी बढ़ने लगी थी और जब यह निश्चित हो गया कि मरवाही से कांग्रेस या चुनाव हार रही है डॉक्टर के के ध्रुव सहित उनके समर्थक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मतगणना स्थल छोड़कर जाने लगे।

आजादी के बाद मरवाही में तीसरी बार बना है भाजपा का विधायक

यहां पर उल्लेखनीय है कि मरवाही विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का विधायक आजादी के बाद तीसरी बार बना है। वर्ष 1990 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए डॉक्टर भंवर सिंह पोर्ते मरवाही से भाजपा के विधायक चुने गए थे जिन्हें अभिभाजित मध्य प्रदेश की सुंदरलाल पटवा सरकार ने पशुधन एवं डेयरी विकास मंत्री बनाकर कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया था।

उसके बाद वर्ष 1998 में हुए विधानसभा चुनाव में रामदयाल उइके मरवाही विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए थे जो छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद बने कांग्रेसी मुख्यमंत्री अजीत जोगी के लिए अपनी सीट छोड़ दी थी। अब वर्ष 1998 के बाद सीधे वर्ष 2023 में एक बार फिर मरवाही की जनता ने भाजपा के प्रणव मरपच्ची को जनादेश देकर मरवाही में कमल खिलाया है।

Akhilesh Namdeo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *