पेंड्रारोड – हर्री स्टेशन पर गरजे ग्रामीण, स्टापेज नहीं तो होगा रेल रोको आंदोलन,
कोरोना काल में बंद ट्रेनों के स्टापेज बहाली की माँग, हर्री स्टेशन का घेराव


जिला कांग्रेस के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन, रेल प्रशासन को एक माह का अल्टीमेटम



गौरेला पेंड्रा मरवाही

कोरोना काल के दौरान हर्री रेलवे स्टेशन में बंद की गई यात्री ट्रेनों के स्टापेज को पुनः बहाल कराने की माँग को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में ग्रामीणों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्री रेलवे स्टेशन का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान रेल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और चेतावनी दी गई कि यदि माँगें शीघ्र पूरी नहीं की गईं तो आगामी एक माह बाद रेल रोको आंदोलन किया जाएगा।


प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने बताया कि कोरोना काल से हर्री रेलवे स्टेशन में आठ महत्वपूर्ण यात्री ट्रेनों का स्टापेज बंद कर दिया गया है, जिससे क्षेत्र के यात्रियों, छात्रों, मजदूरों एवं मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्टापेज बंद होने के कारण लोगों को दूर-दराज के स्टेशनों से यात्रा करनी पड़ रही है, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त हानि हो रही है।
हर्री रेलवे स्टेशन से बंद किए गए प्रमुख ट्रेनों के स्टापेज इस प्रकार हैं—
रीवा–बिलासपुर (18248), बिलासपुर–रीवा (18247), इंदौर–बिलासपुर (18233), बिलासपुर–इंदौर (18234), बिलासपुर–भोपाल (18236), भोपाल–बिलासपुर (18235), चिरमिरी–बिलासपुर (18258) एवं बिलासपुर–चिरमिरी (18257)।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हर्री क्षेत्र आदिवासी एवं ग्रामीण बहुल इलाका है, जहाँ से आसपास की लगभग 50 ग्राम पंचायतों के लोग रेल यात्रा पर निर्भर हैं। बड़ी संख्या में लोग रोजगार, शिक्षा और इलाज के लिए रेल से आवागमन करते हैं। स्टापेज बंद होने से आम जनता पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ रहा है और उन्हें वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है।


घेराव के दौरान वक्ताओं ने रेल प्रशासन से सभी बंद ट्रेनों के स्टापेज तत्काल पुनः शुरू करने की माँग की। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि एक माह के भीतर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीणों के साथ मिलकर रेल रोको आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी रेल प्रशासन की होगी।


प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन ग्रामीणों और यात्रियों का आक्रोश साफ तौर पर देखने को मिला। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष गजमती भानु, पूर्व विधायक के.के. ध्रुव, पूर्व प्रत्याशी गुलाब राज, ब्लॉक अध्यक्ष बलबीर करसायल, मुद्रिका सर्राटी, कोटा विधायक प्रतिनिधि पंकज तिवारी, ओमप्रकाश अग्रवाल, राकेश साहू, सुनीता राठौर, राष्ट्रीय सह सचिव प्रीति मांझी, कोशल राठौर, शिवा राठौर, हेमनाथ सर्रार्टी, नीलेश साहू, कृपाल नरवरिया, कमलेश राठौर, कामता राठौर, राजेंद्र राठौर, रियांश सोनी, रवि केशरी, अशफाक अली, मनोज श्रीवास, सोनू अग्रवाल, शिवांश दुबे, दीपक ईश्वर, नीरज साहू, आरती, मनीषा, उमा, राधा बाई, गणेश, सुरेंद्र मांझी, सुदर सिंह, दादूराम, दीपक श्रीवास सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण शामिल रहे।


इसके अलावा लालपुर, हर्री, दर्री, भसकुरा, मेडुका, अंधियारखोह, खैरझिटी, डौंजरा, पड़खुरी सहित आसपास के गांवों से हजारों नागरिक प्रदर्शन में मौजूद रहे।

Akhilesh Namdeo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *