अमित जोगी ने कहा इंटरनेशनल गैंबलिंग के किंग पिन है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

पाटन में पहली बार चुनाव हो रहा है -अमित जोगी

सात जन्म में भी एनडीए में नहीं जाऊंगा- अमित जोगी

मरवाही के निमधा में आयोजित प्रेस वार्ता में अमित जोगी ने कहा कि 23 साल में पाटन विधानसभा क्षेत्र में पहली बार चुनाव हो रहा है। अभी तक चाचा भतीजा में मैच फिक्सिंग चल रही थी। इस मैच फिक्सिंग में पाटन क्षेत्र के अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति पिछड़ा वर्ग एवं गरीबों के अधिकार जीने जा रहे थे। अमित जोगी ने कहा मेरी लड़ाई भूपेश बघेल से नहीं है मैं उसे वर्ग के हक के अधिकार की लड़ाई लड़ रहा हूं मैं सिर्फ चेहरा हूं।

उन्होंने कहा कि मुझे पाटन क्षेत्र की जनता पर पूरा यकीन है मैं पूरे आत्मविश्वास के साथ पाटन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहा हूं। महादेव एप पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम आने के सवाल पर अमित जोगी ने कहा कि सत्ता चलाने वाले सट्टा चला रहे हैं जो सत्ताधारी है वही सट्टाधारी हो गए। अमित जोगी ने कहा कि मुख्यमंत्री इंटरनेशनल गैंबलिंग के किंग पिन बन गए हैं। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ आर्थिक हेरा फेरी का मामला नहीं है देश विरोधी गतिविधियां संचालित करने का मामला है देशद्रोह का मामला है अमित जोगी ने कहा कि मैं इस संबंध में ईडी से मुलाकात कर इस मामले की जांच एन आई ए से करने की मांग रखी है।

छत्तीसगढ़ में त्रिशंकु सरकार बनने की स्थिति में जेसीसी की भूमिका के सवाल पर अमित जोगी ने कहा कि मैं बार-बार कहता रहा हूं कि मुझे पूरी की पूरी कांग्रेस सरकार पसंद है बनिस्पत भाजपा की की किसी अच्छी सरकार के। उन्होंने कहा कि मेरे खून में डीएनए है उसके अनुसार तो मैं एक जन्म क्या साथ जन्म में भी कभी एनडीए में नहीं जाऊंगा।

Akhilesh Namdeo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *