भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार

 गौरेला पेंड्रा मरवाही

भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा  रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया।महिला मोर्चा की बहनों के द्वारा गौरेला थाना प्रभारी एवम समस्त स्टाफ,पेंड्रा थाना प्रभारी एवम समस्त स्टाफ को राखी बांधकर मुंह मीठा कराया।

साथ ही जिला भाजपा कार्यालय पहुंचकर मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची,जिलाध्यक्ष कन्हैया राठौर,जिला महामंत्री लालजी यादव,राकेश चतुर्वेदी सहित समस्त उपस्थित पदाधिकारियों को राखी बांधा गया।महिला मोर्चा की सदस्यों के द्वारा भारत विकाश परिषद के सदस्य विकाश त्यागी एवम रचना त्यागी से सप्रेम भेंटकर राखी बांधी।उक्त आयोजन में प्रदेश महिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य  विभा नहरेल,श्रीमती चित्राणी जयसवाल जिला उपाध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष नीतू श्रीवास, दुर्गी कोल,तुलसा सोलंकी,पार्षद सुनीता गोलू राठौर,सरिता राठौर,गंगोत्री राठौर,कीर्ति राजपूत शामिल हुए।

Akhilesh Namdeo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *