मरवाही विधानसभा के ग्राम अंडी में आयोजित आमसभा में गरजे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को खाता नहीं खोलने देना है-विष्णु देव साय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा- कांग्रेस की भूपेश सरकार ने 5 साल में छत्तीसगढ़ को लूटा और ठगा

सरोज पांडे को कमल छाप से सांसद बनाकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार बनाऐं प्रधानमंत्री

अखिलेश नामदेव

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि वर्ष 2018 में छत्तीसगढ़ की जिस जनता ने कांग्रेस को जनादेश दिया था उस कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को लूटा और छत्तीसगढ़ की जनता को ठगा। यह छत्तीसगढ़ का दुर्भाग्य था कि भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री रहते हुए महादेव सट्टा में प्रोटेक्शन मनी 508 करोड़ वसूले। कोयला घोटाला, पीएससी घोटाला,रेत घोटाला, गोबर घोटाला छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की उपलब्धि रही है। ऐसी भ्रष्टाचारी कांग्रेस को मजा चखाना है और छत्तीसगढ़ में उसे खाता भी नहीं खोलने देना है।

मरवाही विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अंडी में 13 अप्रैल शनिवार को भाजपा की एक बड़ी चुनावी आमसभा को संबोधित करते हुए कोरबा लोकसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे के पक्ष में वोट देने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि यदि आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत का प्रधानमंत्री तीसरी बार बनाना चाहते हैं तो कोरबा लोकसभा क्षेत्र से प्रखर वक्ता एवं नेता सरोज पांडे को संसद के रूप में चुनकर लोकसभा में भेजें। उन्होंने कहा कि सरोज पांडे महापौर विधायक सांसद रही है भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुकी है ऐसा नेतृत्व कोरबा लोकसभा क्षेत्र को मिलने से यहां क्षेत्र का विकास होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद वे यहां पहली बार आए हैं तथा यहां की जनता ने बहुत उत्साह से उनका स्वागत किया है ‌ मुख्यमंत्री ने कहा कि 23 साल बाद मरवाही में पहली बार प्रणव मरपच्ची के रूप में कमल छाप का विधायक आपने बनाया है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा का चुनाव महत्वपूर्ण चुनाव है देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 10 साल के कार्यकाल में सभी वर्ग के लोगों को साथ में लेकर सभी के विकास के लिए योजनाएं बनाई है। उन्होंने गांव गरीब किसान मजदूर युवा बेरोजगारों महिलाओं तथा सभी वर्ग की चिंता की है हर वर्ग के लिए काम किया है देश के विकास तथा भारत के 140 करोड़ लोगों के लिए 24 घंटे में से 18 घंटे काम कर रहे हैं उनके प्रधानमंत्री के कार्यकाल में गरीबों को आवास योजना माता बहनों को गैस सिलेंडर देने का काम किया गया है एक महत्वपूर्ण काम जो देश के लोग सपने में सोच रहे थे अयोध्या में राम मंदिर बनाने के काम को उन्होंने पूरा किया है , जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने मुस्लिम बहनों को तीन तलाक से मुक्ति दिलाने जैसे महत्वपूर्ण काम के बारे में आप लोग जानते हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव ने कहा कि वर्ष 2014 से 2019 तक मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री के रूप में काम किया हूं। उनके कार्यकाल में पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है जो पाकिस्तान पहले भारत को गीदड़ भभकी देता रहता था वह पाकिस्तान आज भारत के सामने आंख उठाने की हिम्मत भी नहीं कर सकता। यही पाकिस्तान पहले हमारे सैनिकों का सिर कलम कर उनके सर से फुटबॉल खेलता था परंतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक एयर स्ट्राइक के माध्यम से पाकिस्तान को किस सबक सिखाया है यह पूरा देश जानता है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ने कोरबा लोकसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे को एक सक्षम एवं क्षेत्र को नेतृत्व दे सकने वाला प्रत्याशी बताते हुए कहां की यह कैसी नेता है जिन्हें एक साथ महापौर विधायक एवं सांसद रहने का गौरव प्राप्त है इन्हें संसद बनाकर आप देश का प्रधानमंत्री तीसरी बार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को छत्तीसगढ़ में खाता भी नहीं खोलना देना है तथा कांग्रेस को जमकर मजा चखना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्होंने छत्तीसगढ़ में 2018 में सरकार बनाने के बाद छत्तीसगढ़ की जनता से 36 वाले पूरा करने की बात कही थी परंतु इन्होंने इन वादों को पूरा करने की बजाय छत्तीसगढ़ को अपराध एवं भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया तथा छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में दो काउंटर बनाएं जिसके एक काउंटर से सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के पास पैसा जाता था।

नरवा गरवा घुरवा बाड़ी के नाम पर इन्होंने गोबर घोटाला रेत घोटाला पीएससी घोटाला कोयला घोटाला किया। छत्तीसगढ़ में इतने अपराध किया गए कि आज इनका साथ देने वाले अनेक अधिकारी 6 महीने एवं साल भर से जेल में है जो अधिकारी गद्दे में सोते थे आज उन्हें जेल में मच्छर काट रहे हैं। यह छत्तीसगढ़ का दुर्भाग्य रहा कि जिस कांग्रेस पार्टी को छत्तीसगढ़ में 2018 में इतना बड़ा जनादेश मिला था उन्होंने यहां के बेटे बेटियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर महादेव सट्टा घोटाला करके 508 करोड़ की प्रोटेक्शन मनी ली। वही अभी हुए विधानसभा चुनाव में जब छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा पर विश्वास जताते हुए छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाई है तो सबसे पहले हमने जो वादा विधानसभा चुनाव में किया था उसे पूरा किया। 80 लाख माता के खाते में महतारी बंधन योजना के तहत हमने एक ₹1000 प्रतिमाह देना शुरू किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक महीने की 7 तारीख तक हर हाल में यह ₹1000 की राशि माता के खाते में पहुंच जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने विधानसभा के समय वादा किया था कि गरीबों को आवाज देंगे तो हमने 18 लाख आवाज छत्तीसगढ़ में स्वीकृत किए हैं किसानों से धान खरीदी की सीमा प्रति एकड़ 21 क्विंटल करते हुए हमने3100 क्विंटल में धान खरीदी की शुरुआत कर दी है। छत्तीसगढ़ के 12 लाख किसानों को 3760 करोड़ रुपए उनके खाते में दी गई है ।

उन्होंने कहा कि तेंदूपत्ता संग्राहकों को ₹5500 प्रति मानक बोरा हम देने जा रहे हैं वहीं जो भी आय छत्तीसगढ़ की सरकार को तेंदूपत्ता से होगी वह हम तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस के रूप में वापस कर देंगे। उन्होंने चुटकी लेने के अंदाज में कहा कि छत्तीसगढ़ में अब विकास के काम सांय सांय हो रहे हैं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा की प्रदेश और देश का एक साथ विकास करने के लिए आप 7 मेई को कमल निशान पर बटन दबाकर बीजेपी को जिताकर सरोज पांडे को अपना सांसद बनाएं यही मेरी अपील है।

कोरबा को परिवारवाद से मुक्ति दिलाए तथा देश का प्रधान मंत्री तीसरी बार फिर मोदी को बनाए -सरोज पांडे भाजपा प्रत्याशी कोरबा लोकसभा क्षेत्र

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के उद्बोधन के पूर्व कोरबा लोकसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे ने कहा कि अभी हुए विधानसभा चुनाव में आपने भाजपा के प्रणव मरपच्ची को मरवाही से विधायक चुना है परंतु इसके पूर्व के जो विधायक थे उन्होंने मरवाही को विकास में पीछे कर दिया उन्होंने कोई काम नहीं किया इसलिए मरवाही के विकास को गति देने के लिए आपको भारतीय जनता पार्टी का सांसद चुना है ताकि भाजपा विधायक, सांसद मिलकर मुख्यमंत्री जी से मरवाही के विकास के लिए कार्य कर सके। उन्होंने कहा कि आज भी मरवाही सड़क नाली जैसी सुविधा के लिए परेशान है यह सब कांग्रेस की देन है। भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे ने कहा कि पहले लोग सोचते थे कि बैंक सिर्फ बड़े लोगों के लिए है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनधन योजना के माध्यम से बताया कि बैंक किस तरह आम लोगों गरीब लोगों के लिए भी काम करता है। आज वह जनधन का खाता जो नरेंद्र मोदी जी ने खुलवाया था सभी वर्ग के लिए काम आ रहा है। गरीबों का जनधन खाता जब नरेंद्र मोदी बैंकों में खुला रहे थे तब यही कांग्रेसी मजाक उड़ाते थे।

भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे ने कहा कि कोरबा लोकसभा क्षेत्र में बीते कई सालों से एक ही परिवार का राज चल रहा है। पहले इनके पिता चुनाव लड़ते थे फिर खुद चुनाव लड़ते थे अब पत्नी को सांसद बने जो कभी यहां के लोगों के दुख सुख में आई नहीं है इस बार उनकी योजना अपने बेटे को सांसद का चुनाव लड़ाने की थी मगर उनकी योजना सफल नहीं हुई। सरोज पांडे ने केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार एवं मोदी की गारंटी की प्रशंसा करते हुए कहा कि मोदी ने जितनी भी गारंटरयां दी थी उसे प्रदेश की विष्णु देव साय सरकार पूरा करने का काम कर रही है। लोक कल्याण के काम हो रहे हैं ऐसे में मरवाही कोरबा एवं छत्तीसगढ़ के विकास को गति देने के लिए तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए कोरबा लोकसभा क्षेत्र से मुझे भाजपा के संसद के रूप में कार्य करने का अवसर प्रदान करें तथा 7 मई को कमल के निशान पर बटन दबाए और विकास को गति दें।

सरोज पांडे को सांसद बनने से मरवाही के विकास को मिलेगी गति -प्रणव मरपच्ची

ग्राम अंडी में आयोजित आम सभा में मरवाही के भाजपा विधायक प्रणव मरपच्ची ने कहा कि मरवाही के विकास को गति प्रदान करने के लिए सरोज पांडे जैसे सक्षम नेता को सांसद बनाना अत्यंत जरूरी है। कोरबा लोकसभा क्षेत्र से उनके सांसद बनने से मरवाही विधानसभा क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। हम राज्य और केंद्र की योजनाओं को सरोज पांडे के सांसद बनने से और अच्छी तरह से अपने क्षेत्र में लागू कर पाएंगे।

Akhilesh Namdeo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *