कोयला लोड मॉल गाड़ी भनवारटंक रेल्वे स्टेशन पर दुर्घटनाग्रस्त,120 वैगन अटैच थी मॉल गाड़ी में,घटना का कारण अज्ञात ,पता लगाने की रेल्वे प्रबंधन कर रहा है प्रयास
रेल्वे को करोड़ों के नुकसान का नुकसान
22 वैगन पटरी से उतर एक दूसरे पर चढ़े

अखिलेश नामदेव
भनवारटंक घटना स्थल से लौटकर
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर कटनी रेल खंड पर भनवारटंक रेलवे स्टेशन में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया जब 120 बोगी की लॉन्ग हाल्ट ट्रेन के 22 वैगन डिरेल हो गए घटना ठीक रेलवे स्टेशन के आउटर में हुई जिसकी वजह से प एवं डॉउन दोनों ही लाइन पूरी तरह बंद हो गई फिलहाल रेलवे अपने सभी संसाधनों को लगाकर क्षतिग्रस्त वैगन और मलवा हटाने और यातायात सुचारु करने की कवायद में जुटा हुआ है पर दुर्घटना की वजह से इस रूट से निकलने वाली अप डाउन ट्रेन मिलाकर लगभग आधा दर्जन ट्रेनों को रद्द किया गया है वही लंबी दूरी की सारी ट्रेनों को डाइवर्ट कर दिया गया है

बिलासपुर रेलवे जोन के अंतर्गत आने वाले पेंड्रा रोड कटनी रेल खंड मंगलवार को कोयला लोड कर जा रही लॉन्ग हाल्ट ट्रेन भनवारटंक रेलवे स्टेशन पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई दुर्घटना को देखने से ऐसा लगता है जैसे इंजन के पीछे से बोगी को जोड़ने वाली कपलिंग ठीक स्टेशन के पास किसी वजह से टूट गई जिससे लगे झटके की वजह से बोगी डिरेल हो गए चुकी मालगाड़ी पूरी तरह लोड थी ,इसलिए ज्यादातर डिब्बे एक ही जगह पर डिरेल होकर एक दूसरे पर चढ़ गए वहीं कपलिंग से अलग होने की वजह से इंजन दुर्घटना वाली जगह से लगभग 200 मीटर दूर जाकर डिरेल हुआ शुरुआती जानकारी के अनुसार यह लॉन्ग हॉट ट्रेन थी जिसमें 58- 58 डिब्बे के दो माल गाड़ियां अटैच थी दुर्घटना होने से मालगाड़ी के 22 डिब्बे डिरेल हो गए, क्योंकि घटना ठीक रेलवे स्टेशन के आउटर में हुई जिसकी वजह से अप और डॉउन दोनों ही रेल लाइन बुरी तरह बाधित हुई है, जिस रेलवे स्टेशन में यह दुर्घटना हुई है वह खोडरी और खोगसरा के बीच का रेलवे स्टेशन है जो चारों ओर से घने पहाड़ियों से घिरा हुआ कुल मिलाकर है जहां सीधे सड़क मार्ग भी नहीं है ऐसे में यातायात सुचारु करने के लिए रेलवे प्रशासन काफी मशक्कत कर रहा है।


रद्द होने वाली यात्री ट्रेन
चिरमिरी-बिलासपुर एक्सप्रेस (18258)
बिलासपुर-चिरमिरी एक्सप्रेस (18257)
अंबिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस (18242)
दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस (18241)
गंतव्य से पहले समाप्त की गई ट्रेनें
- शहडोल-बिलासपुर मेमू (08739): पेंड्रारोड पर खत्म.
- कटनी-बिलासपुर मेमू (08748): शहडोल पर खत्म.
रद्द की गई ट्रेनें
चिरमिरी-बिलासपुर एक्सप्रेस (18258)
बिलासपुर-चिरमिरी एक्सप्रेस (18257)
अंबिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस (18242)
दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस (18241)
गंतव्य से पहले समाप्त की गई ट्रेनें
- शहडोल-बिलासपुर मेमू (08739): पेंड्रारोड पर खत्म.
- कटनी-बिलासपुर मेमू (08748): शहडोल पर खत्म.

रूट बदली गई ट्रेनें
पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस (18477) वाया बिलासपुर-गोंदिया-जबलपुर दुर्ग-ऊधमपुर एक्सप्रेस (12549): वाया दुर्ग-गोंदिया-जबलपुर भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस (12854): वाया जबलपुर-गोंदिया दुर्ग-भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस (12853): वाया गोंदिया-जबलपुर छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस (15159): वाया जबलपुर-गोंदिया दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस (15160): वाया गोंदिया-जबलपुर विशाखापटनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस (20807): वाया गोंदिया-जबलपुर-कटनी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस (18478): वाया झांसी-भोपाल-नागपुर निजामुद्दीन-दुर्ग संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12824): वाया झांसी-भोपाल-नागपुर

