कलेक्टर ने 100% मतदान के लिए दिलाया शपथ ,जिले के सभी मतदान केंद्र वर्चुवल जुड़े  कार्यक्रम में

श्री दुर्गा मंदिर पेंड्रा में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम

अखिलेश नामदेव 

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले की कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी के स्वीप कार्यक्रम के तहत तहत मतदाता जागकरूता का कार्यक्रम पेंड्रा के विद्यानगर स्थित श्री दुर्गा मंदिर में पहुंच कर 100% मतदान के लिए शपथ दिलाई।

हर-घर दीप, हर-घर स्वीप कार्यक्रम का आयोजन  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा किया गया , कार्यक्रम में जिले मे शत प्रतिशत मतदान हेतु  मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्थानीय  दुर्गा मंदिर में आयोजित किया गया,जिसमें जिले के समस्त मतदाताओं को 100% मतदान की शपथ (वर्चुअल) दिलाई गई ,इस कार्यक्रम में जिले के प्रत्येक मतदान केंद्र में मतदाता वर्चुअल जुड़ें,

कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी मैं सैकड़ो ग्रामीणों श्रद्धालुओं एवं उपस्थित जनों को शपथ दिलाते हुए कहा कि आगामी 7 मई को हमारे गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान संपन्न होना है जिसमें लोकतंत्र में आपको मिले मतदान के अधिकार के तहत बिना किसी भय और लालच के निष्पक्ष रूप से मतदान करना है। स्वस्थ एवं मजबूत लोकतंत्र के लिए आपका मतदान करना जरूरी है।

कलेक्टर ने उपस्थित जनों का आह्वान किया कि जिले में 100% मतदान हो इसके लिए आप स्वयं तो मतदान करें ही अपने पड़ोस को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। जिले में चल रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत श्री दुर्गा मंदिर विद्यानगर पेंड्रा में आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त कलेक्टर नम्रता डोंगरे डीआरडीए के परियोजना निदेशक श्री तेंदुलकर सहित जिला प्रशासन के सभी अधिकारी कर्मचारी एवं महिला मंडल की महिलाएं उपस्थित थे।

Akhilesh Namdeo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *