कांग्रेस की योजनाएं समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति के लिए-अटल श्रीवास्तव कांग्रेस प्रत्याशी कोटा विधानसभा क्षेत्र
किसानों की खुशहाली से ही छत्तीसगढ़ में खुशहाली आएगी
किसानों का कर्ज माफ 200 यूनिट बिजली फ्री तथा रसोई गैस 500 रुपए की सब्सिडी कांग्रेस सरकार देगी-
कोटा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के जनसंपर्क तेज

अखिलेश नामदेव गौरेला पेंड्रा मरवाही छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023
(कोटा विधानसभा चुनाव डेस्क)
कोटा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव ने अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान खोडरी में ग्रामीणों की एक बड़ी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार की किसान हितैषी नीतियों के कारण छत्तीसगढ़ में कोरोनावायरस के संक्रमण के बाद भी आर्थिक मंदी का असर नहीं पड़ा जबकि दूसरे राज्यों में इस आपदा के बाद आर्थिक मंदी देखी गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ही प्रदेश में खुशहाली ला सकती है। छत्तीसगढ़ में 5 साल में जो विकास कार्य हुए हैं उनको आगे बढ़ाने के लिए कोटा क्षेत्र से कांग्रेस का विधायक बनकर विधानसभा में भेजिए ताकि विधानसभा में कोटा क्षेत्र के विकास एवं हित की बात रखी जा सके।

उन्होंने 2 नवंबर को कोटा विधानसभा क्षेत्र के गौरेला विकासखंड के ग्राम खोडरी बढ़ावनडाड़, कोटारियाडांड़, पीपरखूंटी, बानघाट,पीढ़ा,आमाडोब, केवची, गौरखेड़ा, ठेंगाडांड़, इत्यादि ग्रामों का सघन जनसंपर्क कर कोटा विधानसभा क्षेत्र से इस बार कांग्रेस को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी की सरकार होती है उस पार्टी का विधायक चुने जाने से विकास में तेजी आती है। अटल श्रीवास्तव ने ग्राम खोडरी में आयोजित एक ग्रामीणों की बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र से पंडित मथुरा प्रसाद दुबे पंडित राजेंद्र प्रसाद शुक्ला जैसे विधायक हुआ करते थे जो क्षेत्र के विकास के लिए भोपाल से पैसा आदि थे परंतु वर्तमान में कोटा क्षेत्र से जो विधायक है वह सिर्फ बर्तन बांटकर चुनाव जीतना चाहती है उन्हें स्कूल के पढ़ाई शिक्षा सड़क स्वास्थ्य जैसी समस्याओं से कोई मतलब नहीं होता। उन्होंने कहा कि आने वाले शिक्षा सत्र में हम यहां के हाई स्कूल को अंग्रेजी माध्यम का आत्मानंद स्कूल बनाकर इस अंचल को अंग्रेजी शिक्षा प्रदान करेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने 5 साल जो योजना चलाई उसे छत्तीसगढ़ में आर्थिक खुशहाली आई है। छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने पिछले चुनाव में किसानों के कर्ज माफ का वादा किया था उसे वादे को पूरा किया और इस बार भी हम किसानों का कर्ज माफ करने जा रहे हैं पिछले चुनाव में हमने बिजली बिल हाफ करने का वादा किया था और इस बार हम 200 यूनिट तक की बिजली फ्री में देने जा रहे हैं। अटल ने कहा कि हमारी सरकार बनने पर हम छत्तीसगढ़ के हर रसोई की चिंता करते हुए प्रत्येक सिलेंडर में 500 रुपए की सब्सिडी देने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ही समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक विकास योजनाओं को पहुंचाने की बात सोचती है।

कांग्रेस कभी धर्म की राजनीति नहीं करती। अटल श्रीवास्तव ने कोटा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पर कटाक्ष करते हुए कहा की राजा महाराजा चुनाव लड़ रहे हैं उन्हें आपकी समस्या से क्या मतलब होगा। जनता का प्रतिनिधि जनता के बीच से चुनिए जो आपकी चिंता करें इसलिए कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी को वोट दे। 2 नवंबर को आयोजित कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव के जनसंपर्क अभियान के दौरान कोटा विधानसभा क्षेत्र के अनेक कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता साथ में थे।
जिन गांवों में अटल का जनसंपर्क उन्ही गांव में प्रबल का भी जनसंपर्क


2 नवंबर को कोटा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव जिन गांवों में जनसंपर्क के लिए गए उन्ही गांव में भाजपा प्रत्याशी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने भी जनसंपर्क किया तथा सभाएं ली प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने अपने उद्बोधन में अपने आप को सौभाग्य शाली मानते हैं कि मैं कोटा विधानसभा क्षेत्र में उम्मीदवारी करने का मौका मिला है, मेरे लिए यह अवसर ऐतिहासिक है क्योंकि ऐसा मौका हर किसी को नहीं मिलता, इस क्षेत्र की जनता का सेवा करना और आपके सुख-दुख में सम्मिलित होकर कैसे इस क्षेत्र का विकास करूं ऐसा मेरे मन में है ,परंतु इसके लिए सामने जो संघर्ष है उसे हम सब मिल कर जितना पड़ेगा, प्रबल अपने पिता को याद करते हुए कहां की यह क्षेत्र उनके स्वर्गीय पिता दिलीप सिंह जूदेव का पसंदीदा क्षेत्र रहा है, वे यहां से सांसद रहे,

2003 के ऐतिहासिक चुनाव को याद करते हुए उन्हें बताया कि जब उसे समय के भ्रष्टाचारियों शासन को उनके पिताजी और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सब मिलकर चुनौती स्वीकार की और पिताजी ने अपनी मूंछों को दाव लगा दिया था, उन्होने भाजपा को जिताने की अपील की। प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने 2 नवंबर को खोडरी, बढावनडांड़,पीपरखूंटी, बानघाट ,केंवची ,आमाडोब, तरईगांव ,इत्यादि गांवों में जनसंपर्क किया।


