कांग्रेस का भाजपा सरकार के खिलाफ हल्लाबोल, पेंड्रा में पुतला दहन,कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधायक देवेंद्र यादव के निवास और कार्यालय पर CBI छापे के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी गौरेला-पेंड्रा-मरवाही ने भाजपा सरकार का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम वासुदेव के नेतृत्व में दुर्गा चौक, पेंड्रा में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार और भाजपा पर CBI, ED, IT जैसी केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया।
उत्तम वासुदेव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि “CBI की यह कार्रवाई राजनीतिक दबाव में की जा रही है। भाजपा सरकार लोकतंत्र को कुचलने के लिए विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधायक देवेंद्र यादव के खिलाफ सीबीआई की छापेमारी सत्ता का अन्याय है, जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी।”

उन्होंने कहा कि “ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग का बार-बार दुरुपयोग लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक है।”
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और भाजपा सरकार का पुतला जलाकर विरोध जताया।
इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम वासुदेव, पूर्व विधायक डॉ. के. के. ध्रुव, प्रदेश संयुक्त महासचिव मनोज गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष राकेश जलान, जयदत्त तिवारी, मो. सादिक, शारदा चरण पसारी, प्रशांत श्रीवास, संतोष ठाकुर, चंद्रभान सिंह, रवि राय, यश शर्मा, विद्या राठौर, मंजू ठाकुर, पारस चौधरी, अनिल ठाकुर, आकाश केशरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर विपक्षी नेताओं को निशाना बनाकर कार्रवाई जारी रही, तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी।

