जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह ,माधव राव सप्रे जिला प्रेस क्लब में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस,जय स्तंभ पेंड्रा में नगर पालिका अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा, कांग्रेस अध्यक्ष गजमति भानु ने फहराया तिरंगा

माधव राव सप्रे जिला प्रेस क्लब में नगर पालिका अध्यक्ष राकेश जालान ने किया ध्वजारोहण

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही


77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर माधव राव सप्रे जिला प्रेस क्लब परिसर में गरिमामय वातावरण में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका पेंड्रा के अध्यक्ष श्री राकेश जालान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित पत्रकारों एवं नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष  शरद गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं जिले के वरिष्ठ पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया।


कार्यक्रम में वक्ताओं ने लोकतंत्र की मजबूती में पत्रकारिता की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया। समारोह सादगी, अनुशासन एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।


जय स्तंभ पेंड्रा में भव्य आयोजन, स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

जय स्तंभ पेंड्रा में नगर पालिका अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा, प्रतिभावान छात्राएं हुईं सम्मानित

नगर के ऐतिहासिक जय स्तंभ में गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष  राकेश जालान ने ध्वजारोहण कर राष्ट्र को नमन किया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।


कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्कूलों की प्रतिभावान छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में नगर पालिका के सभी पार्षद, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


समारोह में वक्ताओं ने विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया और संविधान के प्रति निष्ठा बनाए रखने का संदेश दिया।


नगर पालिका परिषद पेंड्रा में उपाध्यक्ष शरद गुप्ता ने किया ध्वजारोहण

नगर पालिका परिषद पेंड्रा में गरिमा के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस



नगर पालिका परिषद पेंड्रा में गणतंत्र दिवस का आयोजन सादगी एवं गरिमा के साथ किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष  शरद गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों एवं नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम में लोकतांत्रिक मूल्यों, कर्तव्यों एवं नागरिक जिम्मेदारियों पर प्रकाश डालते हुए सभी को संविधान के आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया गया।
जिला कांग्रेस कार्यालय प्रांगण में गरिमामय ढंग से सम्पन्न हुआ गणतंत्र दिवस समारोह



जिला कांग्रेस अध्यक्ष गजमति भानु ने फहराया तिरंगा, संविधान की रक्षा का लिया संकल्प


गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रस्तावित जिला कांग्रेस कार्यालय प्रांगण में समारोह आयोजित किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष  ग़ज़मती भानु ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज के संदेश का पठन किया। उन्होंने उपस्थित कांग्रेसजनों एवं आम नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा संविधान की रक्षा और आमजन के अधिकारों के लिए संघर्ष किया है और आगे भी लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।


कार्यक्रम में कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेस जन, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के पश्चात मिठाई वितरण कर एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की बधाई दी गई। अंत में देश की एकता, अखंडता और लोकतंत्र को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

Akhilesh Namdeo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *