डॉ. भानुमति गुजरानिया बनीं अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष, समाज में खुशी की लहर

नई दिल्ली (गौरेला पेंड्रा मरवाही )
अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ, लोधी रोड, नई दिल्ली द्वारा जयपुर निवासी श्रीमति डॉ. भानुमति गुजरानिया को राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष पद की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति पर महासंघ के केंद्रीय नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त करते हुए महिला विंग की कमान सौंपी है। इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष भास्कराव टोम्पे, कार्यकारी अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद नामदेव एवं महासचिव श्री एस.एस. टोनी ने संयुक्त रूप से नियुक्ति पत्र जारी किया।

श्रीमति गुजरानिया लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही हैं और भारत के विभिन्न हिस्सों में समाज की एकता और महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास कर रही हैं। उनकी अगुवाई में ‘विश्व नामदेव समाज संगठन’ द्वारा देश-विदेश में समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों को एक मंच पर लाकर समाज में एकता और जागरूकता का संदेश दिया गया है।

नए पदभार मिलने पर देशभर में खुशी की लहर
महिलाओं के उत्थान के लिए किए गए उनके कार्यों को देखते हुए समाज की महिलाओं ने उम्मीद जताई है कि डॉ. भानुमति गुजरानिया के नेतृत्व में महिला विंग नया इतिहास रचेगी। समाज की अनेक महिला कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई संदेश भेजे हैं और कहा है कि उनके अनुभव और नेतृत्व से महिला शक्ति को नई दिशा मिलेगी।

महिला विंग की नई कार्यकारिणी घोषित
अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ द्वारा जारी परिपत्र क्रमांक 21.05.2025 के अनुसार महिला विंग की नई कार्यकारिणी इस प्रकार है
- डॉ. भानुमति एस. गुजरानिया, अध्यक्षा, जयपुर (9818417904)
- श्रीमती सुमनताई ब्राह्मणकर, कार्यकारी अध्यक्षा (9967835532)
- श्रीमती हर्षदा एच. बोरसे, उपाध्यक्षा, ठाणे (9967835532)
- श्रीमती स्वर्णलता छानिए, उपाध्यक्षा, इटारसी (9425687103)
- श्रीमती चन्द्रकान्ति नामदेव, सचिव, गंजबासौदा (8103053995)
- श्रीमती रानू नामदेव, संयुक्त सचिव, गौरेला (9406213158)
- श्रीमती मंजू अजय नामदेव, सदस्य, भोपाल (9425018009)
- श्रीमती नवरतनदेवी नईवाल, सदस्य, जयपुर (6367420260)
- श्रीमती अंजुला नामदेव, सदस्य, शहडोल (6263883180)
सभी महिला कार्यकर्ताओं को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए महासंघ की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी गई हैं

जनवरी 2026 में नागपुर में होगा ऐतिहासिक आयोजन
महासंघ द्वारा जनवरी 2026 में नागपुर में संत नामदेव महाराज राष्ट्रीय एकता विश्व सम्मेलन का भव्य आयोजन प्रस्तावित है। इस आयोजन में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री सहित केंद्रीय मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। ऐसे में डॉ. भानुमति गुजरानिया को महिला विंग की कमान सौंपना एक महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है, जिससे समाज की महिला शक्ति को मजबूती मिलेगी और उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होगी।
समाज के लोगों ने उम्मीद जताई है कि डॉ. भानुमति गुजरानिया के मार्गदर्शन में महिला विंग सक्रिय होकर समाज के विकास व उत्थान में ऐतिहासिक भूमिका निभाएगी।

