दुनिया के सामने आयी मंगल ग्रह की बेहद अनोखी तस्वीर
दुनिया की तमाम वैज्ञानिक संस्थाएं और वैज्ञानिक पृथ्वी से अलग दुनिया की खोज में जूझते रहते हैं. उनको तलाश रहती है, पृथ्वी से अलग रहस्य को जानने की. क्या पृथ्वी की तरह अन्य ग्रहों पर भी जीवन को सुचारू रूप से बसाया जा सकता है. इस सवाल से जुड़े जवाब की तलाश में विश्व की शीर्ष संस्थाएं पृथ्वी से अलग ग्रह पर जीवन तलाशने में जुटी हुई हैं.
अभी हाल ही में लाल ग्रह यानी मंगल से जुड़ी हुई खबर आ रही है. संयुक्त अरब अमीरात के होप मार्स स्पेस ने लाल ग्रह यानी मंगल ग्रह के ऑर्बिट में प्रवेश किया है. होप ने हाल फ़िलहाल में अपनी पहली मंगल ग्रह की तस्वीर भेजी है. गौर करने वाली बात है कि मिशन शुरू होने के बाद यूएई के अन्तरिक्षीय इतिहास में यह तस्वीर अपनी तरह की पहली तस्वीर बन गई है. यानी अब अरब अंतरिक्ष प्रोब से ली गई यह तस्वीर मंगल ग्रह की पहली तस्वीर बन गयी है.
इस तस्वीर को यूएई के प्रधानमंत्री और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल अल-मकतूम ने अपने टि्वटर अकाउंट के माध्यम से सोशल मीडिया पर साझा किया है.
من ارتفاع ٢٥ ألف كم عن سطح الكوكب الأحمر .. أول صورة للمريخ بأول مسبار عربي في التاريخ
The first picture of Mars captured by the first-ever Arab probe in history, 25,000 km above the Red Planet's surface pic.twitter.com/Qgh2Cn3JPF
— HH Sheikh Mohammed (@HHShkMohd) February 14, 2021
इस तस्वीर को मंगल ग्रह की सतह से लगभग 25000 किलोमीटर की दूरी से कैद किया गया. तस्वीर में साफ नजर आ रहा है कि मंगल ग्रह पर एक तरफ सूर्य के प्रकाश है तो दूसरी तरफ वह घोर अंधेरे में छिपा हुआ है, जो कि रोमांचित करने वाला नजारा है.
वहीँ मंगल ग्रह के जिस हिस्से में रोशनी दिख रही है, उस ओर हमारे सौरमंडल के सबसे बड़े ज्वालामुखी (ओलंपस मॉन्स) को भी देखा जा सकता है. इसके अलावा तीन अन्य ज्वालामुखी भी देखे गये हैं, जिनमें एस्कैरियस मॉन्स, पावोनिस मॉन्स, और अरसिया मॉन्स हैं. हाल ही में मंगल ग्रह की सतह पर तीन स्पेसक्राफ्ट भेजे थे. उनमें से इस महीने की शुरुआत में यूएई का होप मार्स स्पेस मंगल ग्रह तक पहुंचने वाला पहला स्पेसक्राफ्ट भी बन गया. अब होप मंगल ग्रह की कक्षा और यहाँ के मौसम का अध्ययन कर करेगा. यह लाल ग्रह के मौसम की स्थिति को बेहतर जानकारी के साथ बता पाने में सक्षम होगा.

