शिक्षा ही वह ताकतवर हथियार है जिसके सहारे आदिवासी समाज आगे बढ़ सकता है – समीरा पैकरा अध्यक्ष जिला पंचायत गौरेला पेंड्रा मरवाही




विश्व आदिवासी दिवस पर जूटा गौरेला पेंड्रा मरवाही का आदिवासी समाज


विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी समाज का विविध लोक रंगी कार्यक्रम



गौरेला पेंड्रा मरवाही


शिक्षा ही वह ताकतवर हथियार है जिसके सहारे आदिवासी समाज आगे बढ़ सकता है। शिक्षा के बगैर आदिवासी समाज का उत्थान संभव नहीं है ऐसे में जरूरी है कि समाज के लोग नई पीढ़ी को शिक्षा से जोड़कर उन्हें विकास की मुख्य धारा में लाने का काम करें।

उक्त बातें विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त पर जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही में सर्व आदिवासी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गौरेला पेंड्रा मरवाही की जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा ने व्यक्त किये। यहां आदिवासी समाज द्वारा भव्य उत्साह से आदिवासी दिवस मनाया गया जिसमें जिले के 16 आदिवासी समाज के प्रमुखों की उपस्थिति रही ।


मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा, पूर्व विधायक मरवाही के के ध्रुव, पहलवान सिंह मरावी, एसडीओपी श्री श्याम सिदार, सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष दया वाकरे, छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष अशोक पेंद्रो  सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक श्री के के परस्ते आदि उपस्थित रहे।
जिले में सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग के पहल पर ग्राम पंचायत सारबहरा के सहयोग से छत्तीसगढ़ के अमर शहीद वीर गुण्डाधुर चौक का नाम करण किया एवं जिले के गौरेला पेंड्रा मरवाही ब्लाक ले विभिन्न स्थानों से  रैली निकाल कर मल्टी परपज असेंबली हाल पेंड्रा में सभी एकत्रित हुए उसके बाद सर्व आदिवासी समाज के द्वारा आदिवासी समाज के पुरखों के छायाचित्रों पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया और आए हुए अतिथियों का पीला चांवल और पीला गमछा से स्वागत किया गया।


जिला अध्यक्ष दया वाकरे के द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया और समाज द्वारा किए जा रहे कार्य को संगठित रूप से कार्य करने के जोर दिया गया जिससे समाज संगठित हो सके और युवाओं को विभिन्न मंच से ज्यादा से ज्यादा भागीदारी करने के लिए अपील किया और जिले में युवाओं को आगे बढ़ने के लिए अपने उद्बोधन के माध्यम से प्रेरित किया उसके बाद सर्व आदिवासी युवा प्रभाग के जिला अध्यक्ष मनीष सिंह धुर्वे द्वारा पेसा क़ानून के बारे में जानकारी दिया, जिसमें उन्होंने ने मंच के माध्यम से जिले में स्वशासी परिषद गठन करने और जिला खनिज न्यास मद का पैसा जिला पंचायत, जनपद पंचायत,  ग्राम पंचायत के माध्यम से व्यय करने के लिए मांग किया गया साथ ही भूमि नीति बनाने, आदिवासी विकास विभाग को पेसा का नोडल विभाग बनाया जाने, जनजातीय उप योजना-TSP (अब अनुसूचित जनजाति घटक) के लिए राज्य के लिए विशेष कानून बनाये जाने के लिए मांग किया गया  चन्द्र प्रताप सिंह के द्वारा वन अधिकार कानून 2006 के बारे में  जिसमें व्यक्तिगत वन अधिकार, दावा सामुदायिक वन संसाधन दावा प्रक्रिया और पर्यावास अधिकार के बारे में जानकारी दिया गया और जिले में वन अधिकार कानून के तहत चल रहे प्रबंधन योजना के बारे में बताया |


कार्यक्रम को मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा ने संबोधित किया । उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह ताकतवर हथियार है जिसके सहारे आदिवासी समाज में व्याप्त अंधकार को दूर किया जा सकता है। समाज को लाभ दिलाने एवं समाज के प्रति समर्पित रूप से काम करने अपनी प्रतिबद्धता जताई और समाज में शिक्षा और रोजगार बढाने के लिए जागरूकता करने के लिए जोर दिया इस विश्व आदिवासी के अवसर पर डॉ कैलाश मरकाम ने समाज के प्रति आभार प्रकट किया कि सभी के अधिकारों के लिए सहयोग और भागीदारी करने के लिए प्रोतसाहित किया , भानमती वाकरे ने महिला सशक्तिकरण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और ग्राम सभा सम्मलेन में आगे आने के लिए प्रेरित किया , पूर्व विधायक के के ध्रुव ने विश्व आदिवासी दिवस के शुभकामनायें देते हुए कहा कि संगठित होकर ही समाज को सुधार और आगे बढाया जा सकता है और जिसमें सभी की भागीदारी की जरुरत है , पहलवान सिंह मरावी  ने समाज को शिक्षा और व्यवसाय बढ़ाने के लिए एवं पेसा कानून के क्रियान्वयन के लिए ग्राम सभा और पंचायत को जागरूक करने के लिए जोर दिया आदि ने संबोधित किया सभा को बूंद कुंवर मास्को जिला पंचायत सदस्य, गजमती भानु आदि ने संबोधित किया जिसमें महिला भागीदारी और समाज को शिक्षा रोजगार में नेतृत्व करने के लिए प्रेरित किया |


कार्यक्रम में आदिवासी समाज के दसवीं एवं बारहवीं  उत्तीर्ण हुए में प्रतिभावान छात्र और आदिवासी समाज के उत्त्थान के  लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले वैद्य, सामाजिक कार्यकर्त्ता और शिक्षाविद को सम्मान प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन कीर्ति कुसरो, जयश्री वरकड़े ने किया कार्यक्रम में मन राखन वाकरे,  अर्जुन सिंह मार्को, सुरेश वाकरे, तेज कुमार मसराम, गजरूप सलाम विशाल उरेती, मुद्रिका सर्राटी, शंकर कँवर दिनेश मार्को, पुरन सिंह धुर्वे, ज्ञानू बैगा, सरपंच संघ के अध्यक्ष सदस्य और समाज प्रमुख आदि उपस्थित रहे।

Akhilesh Namdeo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *