लोरमी से जेसीसीजे के निष्कासित विधायक
धर्मजीत सिंह भाजपा में हुए शामिल
तीन बार के विधायक रहे ठाकुर धर्मजीत सिंह अपने निष्कासन के पूर्व ही स्पष्ट कर दिया था भाजपा मेरी पसंदीदा पार्टी

लोरमी से जेसीसीजे विधायक
धर्मजीत सिंह भाजपा में शामिल हो गए है। भाजपा कार्यालय में भाजपा के सह चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडवीआ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की उपस्थित में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बीजेपी का गमछा पहना कर बीजेपी में प्रवेश दिलाया। रिटायर्ड डीएफ़ओ एसडी बड़गैया ने भी भाजपा का दामन थामा है,
भाजपा में अब तक का बड़ा प्रवेश हुआ। पहले कांग्रेस, फिर जोगी कांग्रेस से तीन बार के विधायक धरमजीत सिंह, रिटायर्ड आईएफएस एस एस डी बड़गैय्या और धर्मेंद्र गिरी गोस्वामी भाजपा में शामिल हुए। धर्मजीत सिंह बोले विश्व के सबसे बड़े दल भाजपा में शामिल होना मेरे लिए बेहद गौरव का पल हैं।

