केन्द्रीय विद्यालय अमरकंटक ने संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता मे
गोल्ड, सिल्वर एवं कांस्य पदक जीता

केन्द्रीय विद्यालय संगठन, क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर के निर्देषन पर 52वी केन्द्रीय विद्यालय संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताए 2023 संभाग के विभिन्न केन्द्रीय विद्यालयों मे दिनांक 24.8.2023 से 26.8.2023 तक आयेाजित की गई जिसमे विद्यालय के 25 प्रतिभागियो ने विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओ मे भाग लिया। केन्द्रीय विद्यालय व्हीकल फैक्टरी जबलपुर मे आयोजित बैडमिन्टन (बालिका) अंडर-19 संवर्ग से कु0 आंकाक्षा सिंह ने स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्ीय स्तर की प्रतियोगिता मे स्थान बनाया। केन्द्रीय विद्यालय सागर क्र0 1 मे आयोजित लंबी कूद (बालक) अंडर-19 संवर्ग से मा0 अनमोल गुप्ता ने रजत पदक जीतकर राष्ट्ीय स्तर की प्रतियोगिता मे स्थान बनाया तथा अंडर-14 बालक सवंर्ग से मा0 जेफरी ने 400 मी0 दौड मे कास्यं पदक जीता। इसी क्रम मे केन्द्रीय विद्यालय सी0ओ0डी0 जबलपुर , जी0सी0एफ0 क्र0 2 तथा 1एस0टी0सी0 जबलपुर मे आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओ मे विद्यालय के विद्यार्थियो ने अपनी प्रतिभागिता दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री एस0के0 साहू एवं षिक्षको ने सभी विद्यार्थियो को उनके बेहतर प्रदर्षन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Akhilesh Namdeo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *