साहित्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए केशव शुक्ला को पत्रकार भूषण सम्मान से किया गया सम्मानित ,साहित्यकार केशव शुक्ला के काव्य संग्रह मा अरपा का हुआ विमोचन
भारतेंदु साहित्य समिति बिलासपुर एवं साहित्य सृजन समिति साहित्य ग्राम प्रकाशन बिलासपुर का संयुक्त आयोजन
बिलासपुर की संस्कृति एवं साहित्य राष्ट्रीय परीक्षा में बना रहा है अपनी पहचान -डॉक्टर विनय कुमार पाठक
पत्रकार शशि दीप, डॉ सर्वेश पाठक अक्षय नामदेव सहित विभिन्न विभूतियों का हुआ सम्मान

बिलासपुर
भारतेंदु साहित्य समिति बिलासपुर एवं साहित्य सृजन समिति साहित्य ग्राम प्रकाशन बिलासपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार साहित्यकार कवि केशव शुक्ला के काव्य संग्रह मां अरपा का विमोचन किया गया। इस अवसर पर काव्य संग्रह मन अरपा के रचयिता केशव शुक्ला को पत्रकार भूषण सम्मान प्रदान किया गया। इसी कार्यक्रम में साहित्य एवं पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए शशि दीप डॉक्टर सर्वेश पाठक एवं साहित्यकार पर्यावरण विद अक्षय नामदेव का भी सम्मान किया गया।

बिलासपुर के मंगला स्थित साई आनंदम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ विनय कुमार पाठक पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य भाषा आयोग ने कहा कि बिलासपुर का साहित्य एवं साहित्यकार राष्ट्रीय परिदृश्य में अपना स्थान बना रहे हैं। संस्कृति साहित्य के क्षेत्र में यहां के साहित्यकार बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। ऐसे ही साहित्यकार केशव शुक्ला जी है जिन्होंने अपनी कृतियों से बिलासपुर को गढ़वाली किया है। डॉक्टर पाठक ने कहा कि केशव शुक्ला का जीवन संघर्ष पूर्ण रहा। उन्होंने अपने जीवन में संघर्ष जारी रखा और राष्ट्रीय परिदृश्य में अपनी पहचान बनाई है।यह एक दिन में नहीं होता साहित्य सृजन एक तपस्या है साधना है।

उन्होंने अरपा उद्गम पेंड्रा के संरक्षण के लिए शिक्षक एवं साहित्यकार अक्षय नामदेव की भूमिका को भी रेखांकित किया तथा कहा की अरपा उद्गम के संरक्षण के लिए उनके द्वारा किए जा रहे संघर्ष एवं प्रयासों को बिलासपुर के लोग सही ढंग से समझ पा रहे हैं। इस अवसर पर साहित्यकार केशव शुक्ला ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी का संबल मुझे संघर्ष और लिखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि वह बचपन से बिलासपुर में पले बढ़े हैं मां अरपा ने उन्हें पाला पोशा है और उनकी यह कविता संग्रह एक तरह से मा अरपा का ऋण चुका रही है। कार्यक्रम को द्रोणा पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर अशोक पांडे साहित्यकार विजय तिवारी शशि दीप, रमेश श्रीवास्तव डॉ अनीता सिंह एवं अक्षय नामदेव ने संबोधित किया।
इसके पूर्व सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से साहित्यकार कवि एवं पत्रकार केशव शुक्ल द्वारा रचित काव्य संग्रह मन अरपा का विमोचन किया।

भारतेंदु साहित्य समिति बिलासपुर एवं साहित्य सृजन समिति साहित्य ग्राम प्रकाशन बिलासपुर द्वारा संयुक्त आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट सेवाओं के लिए
पत्रकार शशि दीप, डॉ सर्वेश पाठक साहित्यकार एवं शिक्षक अक्षय नामदेव संयोजक अरपा उद्गम बचाओ संघर्ष समिति पेंड्रा सहित विभिन्न विभूतियों का हुआ सम्मान हुआ।
कार्यक्रम का संचालन शिवनंदन शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में बिलासपुर एवं छत्तीसगढ़ के अनेक कवि साहित्यकार पत्रकार एवं विद्यतजन सहित केशव शुक्ला के परिवारजन उपस्थित थे।

