खुशी सोनी ने 10 वीं बोर्ड परीक्षा में 92.33% अंक लाकर आत्मानंद स्कूल पेंड्रा में टॉप किया स्कूल एवं ईष्ट जनों में खुशी की लहर

गौरेला पेंड्रा मरवाही
पेंड्रा की होनहार छात्रा खुशी सोनी ने छत्तीसगढ़ बोर्ड की कक्षा 10वीं परीक्षा में 92.33% अंक प्राप्त कर आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, पेंड्रा में प्रथम स्थान हासिल किया है। खुशी की इस शानदार उपलब्धि से न केवल विद्यालय में, बल्कि पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है।
खुशी सोनी, पेंड्रा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मदन सोनी की पुत्री हैं एवं क्षेत्र के प्रसिद्ध सराफा व्यवसायी विजय सोनी की नातिन हैं। खुशी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और स्कूल के शिक्षकों को देते हुए कहा कि “उनकी निरंतर मार्गदर्शन और प्रेरणा के बिना यह संभव नहीं था।”
खुशी की यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे पेंड्रा क्षेत्र के लिए एक प्रेरणादायक है।

