आइए एक सुबह लोकतंत्र के नाम इस मैराथन में शामिल होकर अन्य मतदाताओं को भी जागरूक करें
मतदाताओं में जागरूकता फैलाने पेंड्रा में 10 अप्रैल को आयोजित होगी मैराथन
जिला पुलिस गौरेला पेंड्रा मरवाही द्वारा आयोजित मैराथन में युवा, बच्चों समेत सभी उम्र के प्रतिभागी लगाएंगे दौड़

हाई स्कूल ग्राउंड पेंड्रा से शुरू होने वाली मैराथन में शामिल होने जारी किया गया लिंक, नाच गाने से भरपूर होगा कार्यक्रम
अखिलेश नामदेव
गौरेला पेंड्रा मरवाही
जिला पुलिस गौरेला पेंड्रा मरवाही द्वारा 10 अप्रैल को मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। मैराथन का उद्देश्य क्षेत्र के आमजन के बीच मतदान संबंधी जागरूकता का प्रसार किया जाना है।

जिले की पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा आयोजित मैराथन के आयोजन हेतु तैयारियां जोरों पर हैं। मैराथन दौड़ का शुभारंभ 10 अप्रैल की सुबह 06:00 बजे हाई स्कूल ग्राउंड से शुरू होकर स्विमिंग पुल के सामने रोड से होते हुए शुभकामना दुकान के सामने से दुर्गा चौक , दुर्गा चौक से अमरपुर रोड पर दुर्गा सरोवर मोड़ से बाएं लेकर मुक्तिधाम रोड से वापस मल्टीपरपस स्कूल ग्राउंड में समापन होगा । प्रतिभागियों के लिए जुंबा डांस इत्यादि कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।

इच्छुक प्रतिभागी सुबह 05:30 सीधे मल्टीपरपस स्कूल ग्राउंड पहुंचकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं या नीचे दिए लिंक पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं।
https://forms.gle/aGui5PXxTuDBpZmK6
आइए एक सुबह लोकतंत्र के नाम इस मैराथन में शामिल होकर अन्य मतदाताओं को भी जागरूक करें।


