सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सौंपा गया ज्ञापन, भाजपा नेताओं ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

गौरेला पेंड्रा मरवाही

पेंड्रा नगर में लगातार हो रही सड़क दुर्घटना के संबंध में भाजपा युवा मोर्चा के ज़िला मंत्री प्रखर गुरुजी ने आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मनीषा रावते ठाकुर जी से मुलाक़ात करके अपनी चिंता व्यक्त की। एवं नागरिकों की सुरक्षा के लिए नो एंट्री टाइम का सख़्ती से पालन कराने की माँग की । लगातार गत 2 दिनों से पेंड्रा नगर में 2 बड़ी सड़क दुर्घटनाएँ हुई जिनमें कई लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ा, एवं लोग दुर्घटना ग्रस्त भी हुए। इस संबंध में आज माँग रखी गई कि नो एंट्री को रात्रि दस बजे तक बढ़ाया जाए और चूँकि अब नगर का विस्तार हो गया है। और नगर की सीमा भी लगभग बढ़ रही है इस लिए भारी वाहनों को डुबटिया तिराहे के आसपास ही रोका जाए ताकि एक्सीडेंट की घटनाओं पर कमी लाई जा सके , भारी वाहन शाम 7 बजे ही दुर्गा मंदिर के पास आकर खड़े हो जाते है। नो एंट्री का टाइम बढ़ा कर रात्रि 10 बजे किया जाये क्योंकि दुकान बंद होते होते ही 9 बज जाता है। और तब तक नो एंट्री खुल जाता है, जिससे भी दुर्घटना बढ़ रही है। साथ ही साथ सड़क सुरक्षा पखवाड़ा चलाया जाए जन जागरूकता फैलायी जाए एवं अधिक से अधिक यातायात नियमों के विषय में बताया एवं पढ़ाया जाए नि शुल्क शिविर लगाए जाए जिससे अधिक से अधिक लोग अपना ड्राइव लाइसेंस बनवा सके और ट्रैफ़िक नियमों के प्रति जानकार बन सकें । इन सभी माँगो को मानते हुए अतरिक्त पुलिस अधीक्षक ने तुरंत कार्यवाही करने का निर्देश ट्रेफ़िक विभाग को दियाहै।

Akhilesh Namdeo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *