अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ नई दिल्ली के अध्यक्ष भास्कर राव टोम्पे के पिता श्री केशव राव टोम्पे का निधन, नामदेव समाज में शोक की लहर


श्री नामदेव फाउंडेशन बिलासपुर तथा फेडरेशन के पदाधिकारी ने शोक संवेदना व्यक्त की


छत्तीसगढ़ रायपुर

अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष भास्कर राव टोम्पे के पिता श्री केशव राव गोविंद राव  टोम्पे का अमरावती महाराष्ट्र में निधन हो गया। वे 84 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार उनके गृह निवास अमरावती में किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में गणमान्य नागरिक तथा समाज के प्रबुद्ध जन शामिल हुए।  श्री केशव राव गोविंद राव टोम्पे के निधन से महाराष्ट्र नई दिल्ली के अलावा छत्तीसगढ़ तथा मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों में नामदेव समाज में शोक की लहर है। उनके निधन पर अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ नई दिल्ली के कार्यकारी अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद नामदेव, श्री नामदेव फाउंडेशन बिलासपुर छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी तथा सदस्यों, छत्तीसगढ़ के नामदेव समाज ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

ज्वाला प्रसाद नामदेव ने केशव राव टोम्पे के निधन पर दुख जताते हुए कहा है कि हमारा शरीर नश्वर है। हमें अपनों के जाने का दुख होता है। उनके निधन से समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। दिवंगत आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोकाकुल  परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। श्री नामदेव फाउंडेशन बिलासपुर छत्तीसगढ़ के अध्यक्षतथा फेडरेशन के  पदाधिकारी  एन पी नामदेव, फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष तथा फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष कमल वर्मा, उपाध्यक्ष अखिल वर्मा,सचिव दिनेश चंद्र श्रीवास्तव,संरक्षक शिवकुमार वर्मा,शिव शंकर वर्मा, जगन्नाथ प्रसाद नामदेव, अखिलेश नामदेव,राजकुमार चौधरी , कैलाश चंद्र वर्मा,संतोष नामदेव , चंद्रशेखर नामदेव,उमेश नामदेव,शिवराम चौधरी, राकेश वर्मा, अमित नामदेव, अनिल वर्मा, गणेश नामदेव, मुकेश ,नामदेव, सुभाष नामदेव, सोमदत्त वर्मा, प्रवेश वर्मा, रानू नामदेव ने भी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। तथा भास्कर भाऊ केशव राव टोम्पे के परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की।

Akhilesh Namdeo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *