अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भोपाल में संपन्न,नागपुर में 17-18 जनवरी को होगा संत नामदेव जी महाराज एकात्मता विश्व महासम्मेलन

सामाजिक न्याय के लिए “संत नामदेव पुरस्कार” शुरू करने पर हुआ मंथन
प्रदेशों में संगठन विस्तार और महिला सम्मेलन जयपुर में आयोजित करने की घोषणा
प्रांतीय महामंत्री दीपक नामदेव ने किया बैठक का कुशल संयोजन, संगठन विस्तार की कमान संभाली

भोपाल
अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ, नई दिल्ली की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में देशभर से आए प्रतिनिधियों ने सामाजिक न्याय, संगठन विस्तार और आगामी राष्ट्रीय कार्यक्रमों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए।

बैठक में प्रमुख रूप से सभी राज्यों में प्रदेश इकाइयों के गठन, पूर्व बैठक के मिनट्स के अनुमोदन, “संत नामदेव पुरस्कार” की स्थापना और 17-18 जनवरी को नागपुर में आयोजित होने वाले संत नामदेव जी महाराज एकात्मता विश्व महासम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष भास्कर राव टोमपे, कार्यकारी अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद नामदेव, राष्ट्रीय महामंत्री एस.एस. टोनी, कोषाध्यक्ष राजपाल रोहिल्ला, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुमति गुजरिया, संरक्षक एन.जी. पाथरकर सहित विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।



बैठक में यह निर्णय लिया गया कि देश के सभी राज्यों में संगठन को मजबूत करने के लिए प्रादेशिक इकाइयां शीघ्र गठित की जाएंगी।
बैठक में सामाजिक न्याय और समाजसेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वालों को “संत नामदेव पुरस्कार” से सम्मानित करने पर सहमति बनी। फेडरेशन इस विषय पर शासन स्तर पर पहल करेगा।

महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुमति गुजरिया ने जयपुर में राष्ट्रीय महिला सम्मेलन आयोजित करने की घोषणा की, जिसमें समाज में महिलाओं की भूमिका और भागीदारी पर चर्चा होगी।

बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य के कार्यवाहक अध्यक्ष शिवकुमार वर्मा, मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष एम.एल. नामदेव, कोषाध्यक्ष हरिशंकर नामदेव, एवं अन्य पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। जबलपुर संभागीय प्रभारी अशोक नामदेव, डीके नामदेव भी कार्यक्रम में शामिल हुए।


फेडरेशन की ओर से नागपुर सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई।
इस अवसर पर एम.एल. नामदेव और श्रीमती रेखा नामदेव ने ₹51,000 और आगरा के दिलीप कुमार ने ₹1 लाख सहयोग राशि की घोषणा की।


कार्यक्रम में आयकर विभाग के आयुक्त श्रीकांत नामदेव और प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अरविंद नामदेव का सम्मान भी किया गया।
बैठक का संचालन नवीन नामदेव ने किया और आभार प्रदर्शन भीखम सिंह नामदेव ने किया।

आठ घंटे चली इस बैठक में देशभर से आए प्रतिनिधियों का स्वागत दीपक नामदेव और भोपाल इकाई की टीम द्वारा किया गया।


