छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने याद किया छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी को

स्वर्गीय अजीत जोगी ने रखी छत्तीसगढ़ के विकास की बुनियाद-रामनिवास तिवारी

स्वर्गीय अजीत जोगी के सपनों को साकार करेंगे-गुलाब राज

अखिलेश नामदेव

छत्तीसगढ़ के विकास की बुनियाद छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में अजीत जोगी ने रखी थी। छत्तीसगढ़ की धरती अमीर और यहां के लोग गरीब इस विरोधाभास को दूर करने के लिए अजीत जोगी ने काम किया और आज उनकी बनाई हुई पार्टी छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जेभी उन्हीं के बताए हुए रास्ते एवं सिद्धांतों पर चल रही है।

यह बात छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जे के प्रदेश उपाध्यक्ष रामनिवास तिवारी ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर जोगी बंगले गौरेला में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2000 में मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ को अलग कर अलग-अलग छत्तीसगढ़ राज्य बनाया गया तथा छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री के रूप में अजीत जोगी को शपथ दिलाई गई तथा उन्हें छत्तीसगढ़ के विकास की बुनियाद रखने की जिम्मेदारी सौंप गई। जिस समय छत्तीसगढ़ राज्य बना उसे समय छत्तीसगढ़ का सालाना बजट मात्र 600 करोड़ का प्राप्त हुआ था। इतने कम बजट के बावजूद भी मुख्यमंत्री के रूप में छत्तीसगढ़ में अजीत जोगी ने विकास के बड़े-बड़े काम प्रारंभ किया। काम के बदले अनाज योजना प्रारंभ कर मजदूर किसानों को को इतना काम दिया कि ग्रामीणों के कोठी में धान भरा रहता था। मुख्यमंत्री बनने के साथ अजीत जोगी मरवाही के विधायक निर्वाचित हुए और मरवाही विधानसभा क्षेत्र एवं कोटा विधानसभा क्षेत्र में सड़कों,बांधो, स्वास्थ्य सुविधाएं शिक्षा के क्षेत्र में काम किया तथा विकास से जोड़ा। जीसीसी के वरिष्ठ नेता अशोक नगाइच जी ने कहा कि अजीत जोगी जी अब नहीं है परंतु उन्होंने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए अपने जीते जी छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जे की स्थापना करके छत्तीसगढ़ के विकास का जो सपना देखा था उसे हम सभी कार्यकर्ताओं को पूरा करना है।

इस अवसर पर मरवाही विधानसभा क्षेत्र के जीसीसी प्रत्याशी गुलाब राज ने भी स्वर्गीय अजीत जोगी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सपनों को साकार करने की बात कही। इस अवसर पर वरिष्ठ जेसीसी नेता जगदंबा प्रसाद अग्रवाल राम शंकर राय जिला अध्यक्ष जीसीसी गौरेला पेंड्रा मरवाही विनय चौबे सुमन सिंह वाकरे, तूफान सिंह जियालाल सोनवानी पुष्पेश्वरी अर्जुन सिंह ओम प्रकाश जायसवाल उमेश अग्रवाल अशोक सोनी निर्माण जायसवाल संतोष साहू सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने विचार व्यक्त किया तथा स्वर्गीय अजीत जोगी को याद किया। इस अवसर पर जीसीसी कार्यकर्ताओं ने चुनावी रणनीति पर भी विचार विमर्श किया।

Akhilesh Namdeo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *