युक्तियुक्तकरण की काउन्सलिंग के दूसरे दिन 92 शिक्षक, प्रधानपाठक, व्याख्याता एवं प्राचार्यों को कलेक्टर ने सौपा नियुक्ति पत्र

गौरेला पेंड्रा मरवाही

युक्तियुक्तकरण की काउन्सलिंग के दूसरे दिन बुधवार को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय पेण्ड्रा में 43 शिक्षक, 2 प्रधानपाठक, 45 व्याख्याता और 2 प्राचार्यों को कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने काउन्सलिंग के तहत स्वयं के द्वारा चयनित विद्यालय में पदांकन हेतु नियुक्ति पत्र सौपा।

काउन्सलिंग की संपूर्ण प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर श्रीमती नम्रता आनंद डोंगरे एवं सहायक नोडल संयुक्त कलेक्टर  दिलेराम डाहिरे तथा डिप्टी कलेक्टर  देवेन्द्र कुमार सिरमौर की देख-रेख में संपादित किया गया। काउन्सलिंग की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की गई।

काउन्सलिंग के दौरान संभागीय कार्यालय शिक्षा संभाग बिलासपुर से सहायक संचालक प्रशांत राय, प्राचार्य विजय वर्मा, अनिल वर्मा, सुधीर जैन, नरेन्द्र तिवारी, तीनों विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी डी. के. पटेल, संजीव शुक्ला, रवीन्द्र नाथ चंद्रा उपस्थित रहे।

Akhilesh Namdeo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *