हमारी एकता ही हमारी ताकत है-विश्वास गोवर्धन
छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ 6424 का नव वर्ष मिलन समारोह
नए पदाधिकारी को दी गई जिम्मेदारी, आयोजित हुआ रंगारंग कार्यक्रम
अनुसुइया आश्रम नर्मदा मंदिर देवरगांव में मां नर्मदा के पूजन हवन एवं आरती के साथ हुआ भोज

गौरेला पेंड्रा मरवाही
छ. ग. तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही का नव वर्ष मिलन समारोह 12 जनवरी को माँ अनुसुइया आश्रम नर्मदा मंदिर देवरगांव गौरेला मे आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नर्मदा माई की महाआरती एवं हवन पूजन के साथ हुई। संगठन की गतिविधियों से अवगत कराते हुए जिला अध्यक्ष विश्वास गोवर्धन ने कहा कि हमारा संगठन अग्रणी एवं मूल संगठन है जिसका गौरवशाली इतिहास रहा है। हमारा यह संगठन कर्मचारियों के हित और उनके मान-सम्मान के लिए हमेशा लड़ता रहा है। नव वर्ष की मंगलमयी शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने सभी साथियों से सदस्यता अभियान में सक्रियता से जुटने का आव्हान किया। संगठन के नेता अक्षय नामदेव ने कहा कि संघ को मजबूत बनाने के लिए सभी सदस्य एवं पदाधिकारी योगदान दें। संगठन और एकता में ही शक्ति है संगठन की ही माध्यम से हम सरकार से अपने हक के लिए लड़ सकते हैं ।

संगठन में नई नियुक्तियां की गई। रविन्द्र नाथ देव, प्रधान पाठक को तहसील अध्यक्ष पेंड्रारोड, अरविंद उर्मलिया को जिला सचिव, माधव प्रसाद रौतेल को जिला उपाध्यक्ष, श्याम शर्मा को जिला संयोजक आयुष विभाग, विवेकानंद उरैहा को जिला संयोजक उद्यानिकी विभाग मनोनीत किया गया। इस अवसर पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला नेवसा के प्राचार्य के आर दयाल श्रीमती स्मिता गोवर्धन अरुण रैदास श्रीमती मोनिका जैन अक्षय नामदेव ने भजन प्रस्तुत किये। कार्यक्रम के पश्चात संगठन की ओर से सभी उपस्थित कर्मचारियों के लिए भोज का आयोजन किया गया जिसका सभी ने आनंद उठाया।
इस आयोजन में सहभागी कर्मचारी साथी विश्वास गोवर्धन जिला अध्यक्ष, सुदर्शन भैना जिला सचिव, अक्षय नामदेव, जिला उपाध्यक्ष, केशव राय,सूरज चौहान तहसील अध्यक्ष पेंड्रा, मेघ सिंह मरकाम, पी एस पोटटाम, राजेश यादव,डी एस कोर्चे, देवेंद्र शुक्ला, राकेश कुमार मोर्चे, अरुण रैदास,पी के श्रीवास्तव,मोनिका जैन, सुनीता लाल,स्मिता गोवर्धन, निरुपमा नामदेव, राधे साहू,
देव कुमार रात्रे , मधुर तिवारी, टुकेश्वर कश्यप, अशीष वर्मा, शशिकांत परस्ते, जोगेंद्र लहरेशिव सिंह उद्दे,जीतराम साहू, सी एल वर्मा, प्रभाकर सिंह, रमाकांत तिवारी, एवं अन्य कर्मचारी साथी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अरविंद उरमालिया ने किया तथा आभार प्रदर्शन एमपी रौतेला किया।

