पंकज तिवारी बने कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के विधायक प्रतिनिधि
जी पी एम जिले के सभी शासकीय बैठको विधायक की अनुपस्थिति में हों सकेंगे शामिल

गौरेला पेंड्रा मरवाही
पेंड्रा नगर पालिका के उपाध्यक्ष पंकज तिवारी को कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने अपना प्रशासनिक विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। पंकज तिवारी लंबे समय से कांग्रेस मे सक्रिय रूप से कार्य करते आ रहे हैं एवं विधायक अटल श्रीवास्तव के काफी विश्वस्थ एवं करीबी माने जाते हैं ,कोटा विधानसभा चुनाव में श्री तिवारी ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे अटल श्रीवास्तव के लिए मेहनत की थी ।

अटल श्रीवास्तव ने विधानसभा क्षेत्र कोटा के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के प्रशासनिक कार्य के लिए पंकज तिवारी को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है ।

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला कलेक्टर को लिखें पत्र में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने अवगत कराया है किउनकी अनुपस्थिति में विधायक प्रतिनिधि के रूप में पंकज तिवारी प्रशासनिक बैठकों में हिस्सा ले सकेंगे।

