प्रो. मनीषा शर्मा अखिल भारतीय साहित्य अकादमी, मप्र पुरस्कार से सम्मानित

मंत्री मध्यप्रदेश शासन संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवम धर्मस्व, प्रसिद्ध अभिनेता आशुतोष राणा एवम निदेशक साहित्य अकादमी डॉ विकास दवे के हाथों उन्हें सम्मानित किया गया।

अखिलेश नामदेव

साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद,मध्यप्रदेश शासन द्वारा श्रेष्ठ कृतियों पर वर्ष 2019 के अखिल भारतीय पुरुस्कार मे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय ,अमरकंटक के मीडिया विभाग की संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष प्रो. मनीषा शर्मा को उनके उपन्यास ‘ये इश्क़’ के लिए अखिल भारतीय ‘राजा वीरसिंह देव ‘ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मंत्री मध्यप्रदेश शासन संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवम धर्मस्व, प्रसिद्ध अभिनेता आशुतोष राणा एवम निदेशक साहित्य अकादमी डॉ विकास दवे के हाथों उन्हें सम्मानित किया गया। प्रो. मनीषा शर्मा द्वारा लिखित बारह पुस्तकों में से मीडिया पर आठ पुस्तकें और चार पुस्तके अन्य विधाओं पर लिखी गई है। पुरुस्कृत उपन्यास ‘ये इश्क’ युवा वर्ग पर केंद्रित है ।

इसी के साथ उनके पैसठ से अधिक शोध पत्र प्रकाशित हो चुके है। विभिन्न समाचार पत्रों में समसामयिक विषयों पर आलेख के साथ ही कहानिया,कविताएं, प्रकाशित होती रहती है।इसके पूर्व भी प्रो. मनीषा शिक्षण एवम साहित्य लेखन हेतु विभिन्न पुरुस्कारों अटल गौरव सम्मान, साहित्य समीक्षा सम्मान,शब्द निष्ठा पुरुस्कार,अचला सम्मान आदि से सम्मानित की जा चुकी है।
प्रो मनीषा को एक लाख रूपये की सम्मान राशि के साथ, प्रशस्ति पत्र,शाल एवम स्मृति चिन्ह द्वारा सम्मानित किया गया।

Akhilesh Namdeo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *