“भारत को फिर से विश्वगुरु बनाने के संकल्प के साथ होगा राष्ट्रचिंतन सम्मेलन — पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ होंगे मुख्य वक्ता”
कमल सोनी ने सभी सनातन प्रेमियों से अनुरोध किया है कि वे अपने परिवार सहित इस राष्ट्रचिंतन में सादर पधारें और भारत के स्वर्णिम भविष्य के निर्माण में सहभागी बनें

बिलासपुर
भारत के सांस्कृतिक गौरव, सनातन मूल्यों और राष्ट्र पुनर्निर्माण के उद्देश्य से “विश्वगुरु भारत 2047 – हमारा दायित्व” विषय पर राष्ट्रचिंतन सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन शनिवार, 19 जुलाई को शाम 5:30 बजे यश पैलेस, पुराना हाई कोर्ट रोड, बिलासपुर में आयोजित होगा।
बिलासपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरी तरह राष्ट्रभाव से ओतप्रोत रहेगा और सनातन संस्कृति के उत्थान हेतु समर्पित रहेगा। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, लेखक एवं प्रेरक वक्ता मा. श्री पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ जी शामिल होंगे, जो राष्ट्रहित और सनातन मूल्यों पर आधारित अपने ओजस्वी वक्तव्यों के लिए देशभर में प्रसिद्ध हैं।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथि शामिल होंगे, जिनमें
मुख्य अतिथि:अमर अग्रवाल (पूर्व मंत्री, छ.ग. शासन एवं विधायक, बिलासपुर), धर्मजीत सिंह (विधायक, तखतपुर ,सुशांत शुक्ला (विधायक, बेलतरा),विशिष्ट अतिथि: भूपेन्द्र सवन्नी (अध्यक्ष, छ.ग. राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण – क्रेडा), सौरभ सिंह (अध्यक्ष, छ.ग. मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन)
प्रबल प्रताप जूदेव (हिन्दू हृदय सम्राट)
आनंद सोनी (वरिष्ठ सदस्य, छ.ग. सराफा एसोसिएशन)साथ ही विशेष उपस्थिति में रहेंगे: तोखन साहू (केन्द्रीय राज्य मंत्री, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार) धरमलाल कौशिक (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक, बिल्हा)
कमल सोनी ने आगे बताया कि कार्यक्रम में समाज के हर वर्ग, विशेषकर युवाओं को भारत की सनातन परंपराओं, राष्ट्रधर्म और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की प्रेरणा दी जाएगी। यह आयोजन न केवल वैचारिक चेतना को जागृत करेगा, बल्कि भारत को फिर से विश्वगुरु बनाने के लक्ष्य को और अधिक सशक्त बनाएगा।

कार्यक्रम के आयोजक मंडल में शामिल हैं —
कमल सोनी (अध्यक्ष, बिलासपुर सराफा एसोसिएशन एवं प्रदेश अध्यक्ष, छ.ग. सराफा एसोसिएशन),अजय सराफ (सचिव),राजेश शाह (कोषाध्यक्ष),श्रीकांत पाण्डेय (कार्यकारी अध्यक्ष)

