नागपुर में होगा ‘संत नामदेव महाराज राष्ट्रीय एकता विश्व महासंमेलन’, स्मरणिका के लिए लेखकों-पत्रकारों से योगदान का आग्रह

छत्तीसगढ़
संत नामदेव महाराज की विचारधारा पर आधारित “राष्ट्रीय एकता विश्व महासंमेलन” का आयोजन 17 एवं 18 जनवरी 2026 को नागपुर में होने जा रहा है। इस दो दिवसीय ऐतिहासिक आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। महासंमेलन की स्मरणिका हेतु आयोजन समिति ने समाज के साहित्यकारों, संपादकों, पत्रकारों और विचारकों से योगदान देने की अपील की है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष भास्कर केशवराव टोम्पे ने बताया कि यह महासंमेलन समाज को एक नई दिशा, नई चेतना और ऊर्जा प्रदान करने का कार्य करेगा। आयोजन की स्मरणिका त्रिभाषीय रूप में — हिंदी, मराठी, अंग्रेजी — तथा अन्य राज्यों की भाषाओं में प्रकाशित की जाएगी, जिसमें समाज के विविध क्षेत्रों में कार्यरत प्रमुख व्यक्तित्वों की जानकारी, नाम, पते, मोबाइल नंबर तथा उनके कार्यों को स्थान दिया जाएगा।
टोम्पे ने कहा कि यह स्मरणिका समाज के विद्यार्थियों और युवा पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक का कार्य करेगी। इसमें सम्मिलित जानकारी के माध्यम से छात्र-छात्राएं अपने करियर से संबंधित मार्गदर्शन समाज के अनुभवी और योग्यजनों से प्राप्त कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, महिला सशक्तिकरण, युवा पीढ़ी को दिशा देना तथा संत नामदेव महाराज के विचारों को जन-जन तक पहुँचाना है। यह स्मरणिका समाज की उपलब्धियों और समर्पण का जीवंत दस्तावेज बनकर उभरेगी।
टोम्पे ने समाज के सभी बुद्धिजीवियों, लेखकों, पत्रकारों, विचारकों से निवेदन किया है कि वे इस स्मरणिका के लिए अपना बहुमूल्य लेख, विचार, अनुभव एवं सामाजिक योगदान शीघ्र प्रेषित करें, जिससे समाज की आने वाली पीढ़ियों को दिशा और प्रेरणा मिल सके।
उन्होंने सभी समाजबंधुओं से अपील की —
“चलो नागपुर, 17-18 जनवरी 2026 — राष्ट्रीय एकता के लिए, संत नामदेव महाराज के विचारों के लिए, युवा पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए।”
जय नामदेव!
संपर्क:
भास्कर केशवराव टोम्पे
(अध्यक्ष, संत नामदेव महाराज राष्ट्रीय एकता विश्व महासंमेलन 2026 आयोजन समिति)
मोबाइल: 98229 23151

