सिद्ध बाबा आश्रम बेलगहना में 28 को आयोजित होगा शरद पूर्णिमा महोत्सव
आश्रम प्रबंधन ने शरद पूर्णिमा महोत्सव की जोरदार तैयारी की
बेलगहना के लक्ष्मी नारायण मंदिर में खीर के साथ वितरित की जाएगी दमा रोगियों को दवाई
अखिलेश नामदेव
धर्म क्षेत्र बेलगहना से
अभिभाजित बिलासपुर जिले के प्रमुख तीर्थ सिद्ध बाबा आश्रम बेलगहना में शरद महोत्सव के आयोजन की जोरदार तैयारी चल रही है। आगामी 28 अक्टूबर को सिद्ध बाबा आश्रम में आयोजित होने वाले शरद पूर्णिमा महोत्सव में हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए आश्रम प्रबंधन द्वारा जोरदार तैयारी की जा रही है। इसी के साथ बेलगहना स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में दमा रोगियों को खीर के साथ दवाई का वितरण किया जाएगा।

बेलगहना श्री सिद्ध बाबा आश्रम जोकि अपने प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ आध्यात्मिक चेतना के स्रोत के रूप में समूचे क्षेत्र में जाना जाता है स्वामी सहज प्रकाशनंद जी के बाद स्वामी सदानंद जी महाराज एवम उन के पश्चात स्वामी शिवानंद जी महाराज के द्वारा लोगों के अंदर ज्ञान का प्रकाश फैलाने का सुंदर कार्य संपादित किया जा रहा है । सिद्ध बाबा आश्रम बेलगहना परमहंस संप्रदाय से संबंधित आश्रम अपने आध्यात्मिक चेतना एवं अर्थ लोलुपता से दूर शात्विकता का प्रतीक आश्रम व्यवस्था से जुड़ा हुआ एक विशिष्ट गुरु शिष्य परमपर संस्कृति का केंद्र एक लंबे समय से रहा है। आश्रम की व्यवस्था निशुल्क लोगों के भोजन प्रसाद की व्यवस्था और मंदिरों में किसी भी प्रकार के पाखंड से दूर की व्यवस्थाओं से परे इस महान मंदिर में बड़े लंबे समय से लोगों की आस्था बनी हुई है । दूर दूर से लोग अपनी मनोकामना लेकर सिद्ध बाबा के चरणों में आते हैं और अपने मनोवांछित कामना के लिए प्रार्थना करते हैं एवं प्रार्थना पूरी होने पर अपनी मनोकामना पूरी करके आनंद का अनुभव करते हैं ।श्री सिद्ध बाबा जी का मंदिर से लेकर अमरनाथ जी के मंदिर तक मंदिरों की एक बड़ी श्रृंखला है जिसमें पारदेश्वर लिंग तारापीठ काली पीठ महाकाल मनसा देवी आदि लोगों के लिए धार्मिक आस्था का केंद्र हैं जिसके कारण यहां वर्ष भर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहती है तथा यह अभिभाजित बिलासपुर जिले का प्रमुख तीर्थ स्थल के रूप में प्रचलित है।
सिद्ध बाबा आश्रम बेलगहना प्रबंधन से जुड़े बालमुकुंद पांडे ने बताया कि इस वर्ष 28 अक्टूबर दिन शनिवार शरद पूर्णिमा के पर्व पर जब पूरा भारत अमृत वर्षा के पर्व के रूप में इस दिवस को मनाता है अतः सिद्ध बाबा परिसर में भी भव्य शास्त्रीय संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है इस अवसर पर दूर दूर से आए हुए शास्त्रीय संगीत के कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं ।

यह कार्यक्रम इस वर्ष ठीक 7:30 बजे आरंभ हो जाएगा जिसमें दूर दूर से आए हुए कलाकार स्वामी जी का आशीर्वाद प्राप्त कर अपने कला का प्रदर्शन जन समुदाय के बीच कर सकेंगे तत्पश्चात प्रभात बेला में प्रसाद के वितरण का कार्यक्रम समिति के सदस्यों द्वारा किया जावेगा। इसी के साथ बेलगहना के लक्ष्मी नारायण मंदिर में दमा रोगियों के लिए खीर के साथ दवाई की व्यवस्था भी प्रतिवर्ष की जाती है जिसमें हजारों श्रद्धालु यहां प्रसाद पाकर स्वास्थ्य लाभ लेते हैं।
हो सकता है यहां राजनीतिज्ञों का जमावड़ा


सिद्ध बाबा आश्रम बेलगहना में आगामी 28 अक्टूबर को देर शाम से आयोजित होने वाले शरद पूर्णिमा महोत्सव में संभावना यह भी है कि विभिन्न दलों से जुड़े राजनेता यहां पहुंच सकते हैं। मान्यता प्राप्त तीर्थ स्थल सिद्ध बाबा आश्रम बेलगहना मनोकामना पूर्ण करने के लिए विशेष प्रसिद्ध है ऐसे में जब छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं तब कोटा विधानसभा क्षेत्र के इस प्रमुख तीर्थ स्थल सिद्ध बाबा आश्रम बेलगहना में स्वाभाविक रूप से चुनाव लड़ने वाले नेताओं का जमावड़ा होगा।

