तीज-त्यौहार,शांति ,सद्भावना एवं सामाजिक सौहार्द का संदेश देते हैं-कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी
कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने श्री आदिशक्ति मां दुर्गा देवी मंदिर धनपुर में नवाया शीष
माता रानी से की जिले की खुशहाली की कामना
श्री शक्ति मां दुर्गा देवी मंदिर पब्लिक ट्रस्ट धनपुर जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही की प्रबंधक हैं कलेक्टर

गौरेला पेंड्रा मरवाही
कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने शारदीय नवरात्रि महोत्सव के चौथे दिन 6 अक्टूबर की संध्या श्री आदिशक्ति मां दुर्गा देवी मंदिर धनपुर पहुंच कर माता रानी के दरबार में शीश नवाया एवं जिले के खुशहाली की कामना की। कलेक्टर ने इस दौरान उन्होंने कहा कि तीज त्यौहार शांति सद्भावना के साथ सामाजिक सौहार्द का संदेश देते हैं तथा जीवन में खुशहाली लाते हैं।

जिले के धार्मिक ट्रस्ट श्री आदिशक्ति मां दुर्गा देवी मंदिर पब्लिक धनपुर जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया तथा वहां उन्होंने श्रद्धालुओं को सुरक्षित दर्शन पूजन कराने के निर्देश ट्रस्ट के पदाधिकारी को दिए।

उन्होंने मंदिर परिसर में उपस्थित जनों से भी भेंट मुलाकात की तथा उनका हाल-चाल जाना। इस अवसर पर उन्होंने मां दुर्गा के दरबार में पूजा अर्चना की तथा ऊपर पांडव गुफा में जाकर भैरव बाबा के दर्शन किए।


इसी के साथ उन्होंने ज्योति कलश एवं स्थापित पीठ की भी पूजा की। उन्होंने ट्रस्ट के पदाधिकारी से आवश्यक चर्चा कर दिशा निर्देश दिए। जिले के प्रशासनिक अधिकारी तथा मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताउपस्थित थे।

