स्वतंत्रता दिवस पर गुरुकुल खेल मैदान में मुख्य समारोह, विधायक धरम लाल कौशिक ने फहराया तिरंगा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संदेश का किया वाचन

स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने किया ध्वजारोहण



गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुकुल खेल मैदान  में आयोजित मुख्य समारोह में बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के विधायक धरम लाल कौशिक ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी, पुलिस अधीक्षक एस.आर. भगत एवं परेड कमांडर भूपेंद्र कुर्रे के साथ निरीक्षण वाहन में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया और उपस्थित जनसमूह का अभिवादन स्वीकार किया।



मुख्य अतिथि ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई, सुरक्षा, संचार, अधोसंरचना, नवाचार और सामाजिक क्षेत्र में हुई अभूतपूर्व उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनता के नाम संदेश वाचन किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के विकास में सभी के सहयोग से सरकार दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।


समारोह में तीन रंगों के गुब्बारों का गुच्छा आकाश में छोड़ा गया, राष्ट्रगान की धुन पर हर्ष फायर हुआ और परेड की टुकड़ियों ने सधे कदमों से मार्च पास्ट कर आकर्षण का केंद्र बना। इस अवसर पर नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए स्वर्गीय शिव नारायण सिंह बघेल के परिवार को सम्मानित किया गया।

स्कूली बच्चों ने देशप्रेम, बलिदान और संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसमें मिश्री देवी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरेला प्रथम, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डोंगरिया द्वितीय और पीएमश्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेण्ड्रा तृतीय स्थान पर रहे। परेड प्रतियोगिता में एनसीसी पीएमश्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेण्ड्रा प्रथम, जिला पुलिस बल द्वितीय और रेड क्रॉस शासकीय गुरुकुल विद्यालय पेण्ड्रारोड तृतीय स्थान पर रहा।

मुख्य अतिथि ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 60 शासकीय सेवकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह में मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची, जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा, नगरपालिका परिषद अध्यक्ष मुकेश दुबे, वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।


स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सामूहिक राष्ट्रगान किया। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।



इस अवसर पर अपर कलेक्टर नम्रता आनंद डोंगरे, जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे, संयुक्त कलेक्टर दिलेराम डाहिरे, डिप्टी कलेक्टर अमित बेक, देवेंद्र सिरमौर, आकांक्षा पाण्डेय, जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी सहित कलेक्ट्रेट और अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Akhilesh Namdeo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *