संत नामदेव जैसे महाराज के धार्मिक विचारों के आधार पर व्यक्ति का विकास करना होगा तभी हम विश्व गुरु बन सकेंगे :- नितिन गडकरी
नागपुर में संत शिरोमणि संत नामदेव महाराज राष्ट्रीय एकात्मता विश्व महासम्मेलन संपन्न, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन
रेशमबाग में भव्य रैली, देशभर से प्रतिनिधियों की सहभागिता
सिने कलाकार गोविंद नामदेव बोले—“इतिहास में पहली बार इतनी एकजुटता”
महिला सशक्तिकरण, समाज रत्न सम्मान और छत्तीसगढ़–मध्यप्रदेश से व्यापक भागीदारी

रायपुर/बिलासपुर/नागपुर
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहां की संत नामदेव जी महाराज ने जो धार्मिक विचार और मार्गदर्शन जो दिया है मार्गदर्शन जो दिया है उसके आधार पर हर व्यक्ति का निर्माण करना होगा, तभी हम विश्व गुरु बन सकेंगे , हमें समर्थ साली बना है और संतों का मार्गदर्शन हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत है, महाराष्ट्र के नागपुर स्थित रेशमबाग मैदान में आयोजित संत शिरोमणि संत नामदेव महाराज राष्ट्रीय एकात्मता विश्व महासम्मेलन में देशभर से नामदेव समाज के पदाधिकारी, विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि, महिला इकाइयां एवं हजारों समाजजन शामिल हुए। सम्मेलन ने सामाजिक एकता और संगठन शक्ति का भव्य प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने संत नामदेव महाराज की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया।

समाज की ओर से उन्हें “संत शिरोमणि महाराज विश्वरत्न” सम्मान से अलंकृत किया गया। भक्ति गीतों और संत वाणी से प्रारंभ हुआ कार्यक्रम देर तक आध्यात्मिक ऊर्जा और उत्साह से परिपूर्ण रहा।

गडकरी का संदेश:
एकात्म समाज और ज्ञान आधारित राष्ट्र निर्माण
अपने संबोधन में नितिन गडकरी ने संत नामदेव जी के विचारों को सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का आधार बताते हुए कहा कि जाति, धर्म और संप्रदाय से ऊपर उठकर एकात्म समाज का निर्माण करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, तकनीकी दक्षता और संस्कारों के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

गोविंद नामदेव ने सराही ऐतिहासिक एकजुटता
कार्यक्रम में उपस्थित सिने कलाकार गोविंद नामदेव ने कहा कि पहली बार नामदेव समाज विभिन्न खापों और संगठनों के साथ इतनी बड़ी संख्या में एक मंच पर एकत्रित हुआ है। उन्होंने इसे समाज की संगठित शक्ति का सशक्त संदेश बताया और आयोजन को ऐतिहासिक बताया।

महिला सशक्तिकरण और समाज रत्न सम्मान
महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुमति गुरजारिया द्वारा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की मंच से सराहना की गई और उन्हें सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद नामदेव का सम्मान किया गया। समाज सेवा और संगठन विस्तार में उनके योगदान की प्रशंसा की गई।




छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश से सक्रिय भागीदारी
महासम्मेलन में छत्तीसगढ़ से सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। छत्तीसगढ़ क्षत्रिय नामदेव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कमल किशोर वर्मा, महामंत्री एन.पी. नामदेव, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिलेश नामदेव सहित अखिल वर्मा, योगाचार्य के.एल. नामदेव, धर्मेश नामदेव, के.पी. नामदेव, राजेश्वर नामदेव, सुषमा नामदेव, सुधा नामदेव, ज्योति नामदेव, अटल बिहारी नामदेव एवं मनोज नामदेव सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

वहीं मध्यप्रदेश से भी बड़ी संख्या में समाजजन पहुंचे। एम.एल. नामदेव, राजेंद्र नामदेव (बड़वानी), कामता प्रसाद नामदेव, बैद्यनाथ प्रसाद नामदेव, सीताराम नामदेव, अरुण नामदेव, अशोक नामदेव (जबलपुर), बृजेश नामदेव (जबलपुर), मिथिला नामदेव सहित अन्य प्रतिनिधियों ने सम्मेलन में भाग लिया और समाज की एकजुटता को सशक्त किया।

एकात्मता का संकल्प
सम्मेलन के समापन अवसर पर संत नामदेव महाराज के विचारों के अनुरूप शिक्षित, संगठित और संस्कारित समाज के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया गया। हजारों की उपस्थिति और विभिन्न राज्यों की सक्रिय भागीदारी ने यह स्पष्ट कर दिया कि नामदेव समाज राष्ट्रीय स्तर पर एकजुट होकर नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।

