अपनी ही सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार उजागर करने की सजा मिली मोहन मरकाम को :- अरुण साव

भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी सरकार को सजग करने के कारण उन्हें अपमानित होकर कांग्रेश के पद से हटना पड़ा

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनने पर दीपक बैज जी को बधाई

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से मोहन मरकाम के हटाए जाने के बाद प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष अरुण साव ने अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि जिस प्रकार मोहन मरकाम को कांग्रेस पार्टी ने कांग्रेश प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया है यह न केवल मोहन मरकाम जी का अपमान है, बल्कि एक आदिवासी बेटे का भी अपमान है, उन्होंने अपने सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर किया इसके कारण उन्हें पद से हटाया गया लगातार मोहन मरकाम जी को कांग्रेस के अंदर अपमानित होना पड़ा उनके संवैधानिक अधिकारों का भी उपयोग, भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी सरकार को सजग करने के कारण उन्हें अपमानित होकर कांग्रेश के पद से हटना पड़ा……

उन्होंने अपने सांसद साथी दीपक बैज को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई भी दी है…

Akhilesh Namdeo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *