अटल श्रीवास्तव होंगे कोटा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार

छत्तीसगढ़ सरकार में पर्यटन मंडल के अध्यक्ष हैं अटल श्रीवास्तव

अखिलेश नामदेव गौरेला पेंड्रा मरवाही

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा विधानसभा चुनाव छत्तीसगढ़ के लिए जारी दूसरी सूची में कोटा विधानसभा क्षेत्र से कोटा विधानसभा क्षेत्र से अटल श्रीवास्तव को कांग्रेस प्रत्याशी बनाया गया है। अटल श्रीवास्तव मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नजदीकी माने जाते हैं तथा वर्तमान में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष हैं।

कांग्रेस की बहु प्रतीक्षित दूसरी सूची जारी होने के बाद अब स्पष्ट हो चुका है कि कोटा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव होंगे। अटल श्रीवास्तव के कोटा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने की चर्चा कांग्रेस की राजनीतिक नेपथ्य में लंबे समय से चल रही थी। कोटा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के इच्छुक कांग्रेस के दर्जन भर से ज्यादा दावेदारों के कारण इस सीट पर राजनीतिक पेंच फंसा हुआ था अंततः अनेक नाम के बीच अटल श्रीवास्तव के नाम को कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में हरी झंडी मिली।

उल्लेखनीय कि कोटा विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस की परंपरागत सीट मानी जाती रही है तथा यहां भारतीय जनता पार्टी को कभी भी विजय नहीं मिली है परंतु वर्तमान में कोटा विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉक्टर रेणु जोगी है जो वर्तमान में छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वही भारतीय जनता पार्टी ने यहां कोटा विधानसभा क्षेत्र में प्रखर हिंदू आदि नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को अपना उम्मीदवार बनाया है । अटल श्रीवास्तव के कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में घोषणा होने पर पेंड्रा में उनके समर्थकों ने आतिशबाजी करके खुशी का इजहार किया।

Akhilesh Namdeo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *