प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के बयान पर अटल श्रीवास्तव का पलटवार “पैसा खुदा नहीं पर खुदा से कम नहीं इनकी संस्कृति” यह टाइगर आदमखोर ना बने यही भगवान से प्रार्थना

गौरेला एवं पेंड्रा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं बूथ तथा जोन प्रभारी की बैठक लेकर अटल श्रीवास्तव ने की चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत

डॉक्टर रेणु जोगी 5 साल निष्क्रीय रही उन्हें राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए-अटल श्रीवास्तव

अटल श्रीवास्तव

अखिलेश नामदेव विधानसभा चुनाव डेक्स 2023

कोटा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव ने कहा है छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने कोटा विधानसभा सहित छत्तीसगढ़ में विकास के काफी कार्य किए हैं गौरेला पेंड्रा मरवाही को जिला बनाया है हम विकास के मुद्दे पर कोटा विधानसभा में कांग्रेस का परचम लहराएंगे। अटल ने भाजपा प्रत्याशी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के बयान का जवाब देते हुए कहा कि प्रबल प्रताप सिंह उस संस्कृति से आते हैं जिनकी संस्कृति “पैसा खुदा तो नहीं पर खुदा से कम नहीं”। अटल ने भगवान से प्रार्थना है कि यह टाइगर आदमखोर ना बने।

प्रबल प्रताप के बयान पर अटल श्रीवास्तव का पलटवार

कोटा विधानसभा क्षेत्र में शामिल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पेंड्रा एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गौरेला के पदाधिकारी बूथ एवं जोन प्रभारी की बैठक लेने पहुंचे कोटा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस संगठन एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुझ पर विश्वास जताते हुए मुझे कोटा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का प्रत्याशी बनाया है इसके लिए मैं अपने कांग्रेस संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी का आभार व्यक्त करता हूं। पेंड्रा एवं गौरेला से वैचारिक श्रृंखला शुरू होती है तथा यहां के कार्यकर्ताओं के सोच विचार एवं मेहनत की बदौलत ही हम कोटा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ेंगे। बैठक लेकर चुनावी रणनीति पर विचार किया है। हमारा मुद्दा विकास का है।
अटल श्रीवास्तव ने कहा कि कोटा विधानसभा क्षेत्र हमेशा से कांग्रेस का गढ़ रहा है तथा यहां आजादी के बाद से कांग्रेस कभी नहीं हारी।

पिछले विधानसभा चुनाव 2018 में चुनाव के आखिरी समय तक भ्रम की स्थिति रही। पिछले बार कोटा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी को चुनाव प्रचार के लिए काफी कम समय मिला। वे एक अधिकारी के पद से भी सेवानिवृत हुए थे। इस समय कांग्रेस के एक धड़े ने अलग होकर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस अलग पार्टी बनाई थी जिसे लोगों में भ्रम की स्थिति रही और लोगों ने उन्हें कांग्रेस का प्रत्याशी समझ कर डॉक्टर रेणु जोगी को चुनाव जिताया था परंतु लोकसभा चुनाव के आते-आते छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस में जाने वाले हमारे सभी कांग्रेसी वापस कांग्रेस में आ गए जिसके कारण लोकसभा चुनाव में कांग्रेस काफी अच्छी स्थिति में कोटा क्षेत्र में रही। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश सरकार ने कोटा क्षेत्र में विकास के काफी कार्य किए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार बनने के साथ ही गौरेला पेंड्रा मरवाही को जिला बनाया है ऐसे में विकास के मुद्दे पर हम चुनाव लड़ रहे हैं तथा कोटा विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस की झोली में होगी। भाजपा प्रत्याशी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को 500 किलोमीटर दूर से आया हुआ प्रत्याशी बताते हुए अटल श्रीवास्तव ने कहा कि यदि प्रबल प्रताप सिंह को कोटा के किसी गांव में छोड़ दिया जाए तो वे शहर तक पहुंचने में महीना लग जाएंगे। बीते दिनों प्रबल प्रताप सिंह जूदेव द्वारा दिए गए बयान के जवाब में अटल श्रीवास्तव ने कहा कि वह एक ऐसी संस्कृति से आते हैं जहां पैसा खुदा तो नहीं पर खुद से काम नहीं है माना जाता है। उनके पिता बिलासपुर क्षेत्र से सांसद रहे हैं परंतु कोटा विधानसभा क्षेत्र में उनके नाम के विकास का कोई पत्थर यदि लगा हुआ मिल जाए तो मैं उन्हें एक चुनौती मान लूंगा।

अटल श्रीवास्तव कांगेस प्रत्याशी कोटा विधानसभा क्षेत्र

कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव ने कहा कि वैसे तो कोई भी चुनाव हो उसे चुनौती के रूप में ही लेना चाहिए परंतु इस बार के विधानसभा चुनाव में डॉक्टर रेणु जोगी उनके लिए कोई चुनौती नहीं है क्योंकि वह 5 साल तक पूरी तरह निष्क्रिय रही है भले ही कारण उनका स्वास्थ्य रहा हो या कुछ भी परंतु एक विधायक को अपने क्षेत्र के विकास एवं जनता के काम के लिए काफी कुछ करना पड़ता है रायपुर में विकास की जो नीति बनती है उसे जनता तक पहुंचाने के लिए काफी परिश्रम करना पड़ता है जो डॉक्टर रेणु जोगी ने नहीं किया। उन्होंने स्वीकार किया कि वह इस क्षेत्र से 17 साल विधायक रही परंतु वे जनता से दूर रही उन्हें राजनीति से सन्यास ले लेना चाहिए। प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के टाइगर जिंदा है के बयान पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि यह टाइगर आदमखोर ना हो यही ईश्वर से प्रार्थना है।

Akhilesh Namdeo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *