छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस को सरकार बनाने का एक अवसर और देगी-आर पी सिंह
कोटा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव के चुनाव प्रचार अभियान में आए प्रदेश प्रवक्ता आर पी सिंह ने कहा-जनता की आवाज है अबकी बार 75 पार
आर पी सिंह की दो टूक- कांग्रेस विधायकों का परफॉर्मेंस देखकर टिकट दी गई है , किसी की टिकट काटी नहीं गई उन्हें दूसरी जिम्मेदारी दी जाएगी
कांग्रेस कार्यकर्ता गिरीश देवांगन भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को हराकर कांग्रेस सरकार के मंत्रिमंडल में होंगे शामिल
कोटा विधानसभा क्षेत्र में यहां की जनता इस बार कांग्रेस का परचम लहराएगी
अखिलेश नामदेव गौरेला पेंड्रा मरवाही
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 चुनाव डेस्क

कोटा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव के चुनाव प्रचार अभियान में गौरेला पेंड्रा आए छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता आर पी सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ का यह विधानसभा चुनाव कांग्रेस और भाजपा के बीच नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ को बचाने वाले और बेचने वालों के बीच में है। छत्तीसगढ़ की जनता इस बार फिर कांग्रेस को सरकार बनाने का अवसर प्रदान कर रही है तथा जनता के आशीर्वाद एवं सहयोग से हम 75 सीटों के साथ दोबारा सरकार बनाएंगे। आर पी सिंह ने कहा कि वर्तमान विधायकों की टिकट काटना नहीं बल्कि उनकी जिम्मेदारी बदलना है। हमारी पार्टी ने 5 साल अपने विधायकों पर नजर रखने के बाद उनके परफॉर्मेंस के आधार पर उन्हें टिकट दी है। उन्होंने कहा कि कोटा विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ रहा है यहां की जनता इस बार कांग्रेस का परचम लहराएगी।
कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं कोटा विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव के प्रमुख रणनीतिकार आर.पी. सिंह ने गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी के सभागार में जिले के पत्रकारों का बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का किसी से कोई समझौता नहीं है हमारा समझौता सिर्फ छत्तीसगढ़ की जनता से है। जनता एवं पार्टी के प्रति प्रतिबद्धता के आधार पर काम करने वाले लोगों को जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में जिन्हें भी टिकट दी है उनका कोई विरोध नहीं है बल्कि टिकट मांगने वाले दूसरे नेता टिकट पाने वाले का सहयोग कर रहे हैं।महंत रामसुंदर दास जिन्हें रायपुर दक्षिण से टिकट दी गई है वहां पांच प्रत्याशी थे और जब बैठक होती है तो दावेदार महंत राम सुंदर दास के साथ होते है। खरोरा के गिरीश देवांगन रमन सिंह के खिलाफ कांग्रेस द्वारा हल्का प्रत्याशी देने के सवाल पर कहां की जब-जब बड़े-बड़े राजनेता हारे हैं उनको हारने वाला एक सामान्य कार्यकर्ता रहा है, ऐसे कई उदाहरण है जो देश की राजनीति में बड़े राजनेता को छोटे से कार्यकर्ता ने हराया है ।गिरीश देवांगन 15 साल के मुख्यमंत्री को हराएंगे और कांग्रेस सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल होगें ।
रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह द्वारा टी एस सिंहदेव के ऊपर लगाए गए आरोपों से गंभीरता से लेने की आवश्यकता नहीं है किसी भी व्यक्ति की टिकट कटती है तो वह भावनाओं में बह जाता है। पार्टी आला कमान निर्णय सबके लिए सबके लिए बाध्य कारी है उस आदेश को सबको मानना पड़ेगा।

कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आर पी सिंह ने कहा कि कोटा विधानसभा क्षेत्र की जनता विकास के मायने समझती है। जिस तरह की बनावट कोटा क्षेत्र की है उस लिहाज से कोटा विधानसभा क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने विकास के काफी कार्य किए हैं।

सड़क बिजली सिंचाई स्वास्थ्य सुविधा एवं अन्य जन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने कोटा विधानसभा क्षेत्र में काफी विकास कार्य किए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार गठन होने के साथ ही सबसे पहले गौरेला पेंड्रा मरवाही को जिले की सौगात दी है जिससे विकास में और तेजी आई है ऐसे में अब कोटा विधानसभा क्षेत्र की जनता ने छत्तीसगढ़ में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए कोटा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का परचम एक बार फिर लहराने का मन बना लिया है अबकी बार जनता 75 के पार के नारे को साकार करने जा रही है।

