राम हमारे आस्था के केंद्र हैं वोट का नहीं, बीजेपी करती है राम के नाम पर वोटो की राजनीति -अटल श्रीवास्तव

महामाया देवी रतनपुर

श्री राम वन गमन पथ पर्यटन परिपथ का निर्माण करके छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार
ने भांचा राम का किया है सम्मान

कोटा विधानसभा सहित गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले की जनता को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

अखिलेश नामदेव छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव डैक्स 2023

जशगीत दुर्गा पंडाल टेंगनमाढ़ा

कोटा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव ने भारतीय जनता पार्टी पर राम के नाम पर वोटो की राजनीति करने का आरोप लगाया है। अटल श्रीवास्तव ने कहा कि जब-जब चुनाव आते हैं तब तब भारतीय जनता पार्टी राम के नाम पर वोटो की राजनीति करके आस्था के साथ खिलवाड़ करती है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के लिए भगवान राम आस्था का केंद्र है इसका प्रमाण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ में 2260 किलोमीटर लंबे श्री राम वन गमन पाठ पर्यटन सर्किट का निर्माण कर उसे जनता के लिए लोकार्पित किया है।

कोटा विधानसभा क्षेत्र की जनता को असत्य पर सत्य की जीत एवं रावण पर भगवान श्री राम की जीत का प्रतीक विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान श्री राम छत्तीसगढ़ियों के लिए आस्था का केंद्र है वोट का विषय नहीं। भाजपा भी जानती है कि 14 वर्ष के वनवास के दौरान भगवान श्री राम ने वनवास का अधिकतम समय 10 वर्ष छत्तीसगढ़ में बिताया है परंतु 15 साल की सत्ता में रहते हुए भाजपा ने भगवान राम के वनवास की स्मृतियों को बनाए रखने के लिए कुछ भी नहीं किया वहीं हमारे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्ष 2018 में कांग्रेस की सरकार बनाने के तुरंत बाद छत्तीसगढ़ में भगवान राम माता सीता एवं भाई लक्ष्मण द्वारा वनवास के समय गुजारे गए स्थानों को चिन्हित किया तथा छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के सीतामढ़ी से लेकर बस्तर कोंटा के रामाराम तक 2260 किलोमीटर के हिस्से को श्री राम वन गमन पथ पर्यटन परिपथ के रूप में विकसित करके जनता को लोकार्पित किया है। पूरे विश्व का एकमात्र कौशल्या माता का मंदिर छत्तीसगढ़ में है।

श्री राम वन गमन मार्ग

छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भगवान राम को छत्तीसगढ़ में भाचा राम के रूप में स्थापित करके भगवान राम का मान सम्मान स्वाभिमान के रूप में स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को यह सब दिखाई नहीं देता उन्हें तो सिर्फ चुनाव के समय भगवान राम याद आते हैं ताकि जन भावनाओं से खिलवाड़ किया जा सके।

भाजपा को चुनाव के समय वोटो के लिए राम हिंदू मुस्लिम एवं हिंदू क्रिश्चियन दिखाई देता है ताकि समाज को बताकर वोटो की राजनीति की जा सके। कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव ने कहा है कि कांग्रेस यह सब चलने नहीं देगी क्योंकि भारत देश हमारा विभिन्नताओं एवं विभिन्न रंगों का इंद्रधनुषी देश है।

भारत विभिन्न रंगों के फूलों का गुलदस्ता है और भाजपा अपने वोटो के लिए इसे एक रंग का बनना चाहती है जो नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के जिन नेताओं को कांग्रेस सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में श्री राम वन गमन पथ पर्यटन परिपथ का काम नहीं दिखाई दे रहा है उन्हें मानसिक इलाज की जरूरत है और उनके लिए झारखंड रांची का तथा उत्तर प्रदेश का आगरा का मनोचिकित्सा अस्पताल खुला हुआ है ऐसे लोगों को इलाज की जरूरत है।

Akhilesh Namdeo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *