छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत डॉक्टर के के ध्रुव के नामांकन में होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव डेक्स 2023

विधानसभा चुनाव 2023 मरवाही विधानसभा के कांग्रेस उम्मीदवार डॉक्टर के. के. ध्रुव का नामांकन रैली 27 अक्टूबर होगा। जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 11 बजे छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत, कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत, का आगमन हेलीकाप्टर से हो रहा है जिसमे कोटा विधानसभा के प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव शामिल होंगे साथ ही जिला संगठन प्रभारी हरजीत सिंह छाबड़ा, विधानसभा मरवाही के प्रभारी अनिल सिंह चौहान,जिला अध्यक्ष उत्तम वासुदेव उपस्थित रहेंगे।

सुबह 11:00 बजे मल्टीपरपज हाई स्कूल प्रांगण पेंड्रा में कार्यकर्ता सम्मेलन होगा उसके पश्चात रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय गुरुकुल पहुंचकर नामांकन दाखिल किया जाएगा । नामांकन रैली में जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ता सामिल होगे ।

