पेंड्रा में आयोजित चुनावी सभा में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रताप नड्डा ने भूपेश सरकार पर किए तीखे प्रहार

भूपेश सरकार दोबारा आई तो भ्रष्टाचार की गारंटी-जगत प्रताप नड्डा

महादेव घोटाले का विशेष रूप से किया जिक्र

छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनाने मरवाही से प्रणव मरपच्ची एवं कोटा से प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को जिताने की अपील

अखिलेश नामदेव गौरेला पेंड्रा मरवाही छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023
(कोटा एवं मरवाही चुनाव डेस्क)

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार आने पर भाजपा अपने घोषणा पत्र के अनुसार छत्तीसगढ़ का विकास करने की गारंटी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ली है वही यदि छत्तीसगढ़ में दोबारा भूपेश बघेल की सरकार आती है तो भ्रष्टाचार की गारंटी है। यहां की जनता को तय करना है कि वह विकास की गारंटी चाहते हैं या भ्रष्टाचार की गारंटी।

पेंड्रा के हाई स्कूल मैदान में 5 नवंबर को आयोजित एक चुनावी सभा में कोटा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव एवं मरवाही विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी प्रणब कुमार मरपच्ची के पक्ष में वोट देने की अपील करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रताप नड्डा ने छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत शहीद नारायण सिंह एवं शहीद गुंडाधर को याद कर नमन करते हुए किया साथ ही उन्होंने
नारायणपुर में नक्सली हमले में शहीद भाजपा अध्यक्ष रतन दुबे को श्रद्धांजलि दी। भाजपा अध्यक्ष जगत प्रताप नड्डा ने कहां की भाजपा अपने घोषणा पत्र में सभी वर्गों के कल्याण के लिए योजना बनाकर विधानसभा चुनाव में आपके सामने हैं जिसमें किसानों गरीबों गांव की चिंता की गई है 1 लाख युवकों को नौकरी की गारंटी दी गई है साथ ही छत्तीसगढ़ के गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से मकान देने की योजना दी गई है इसके अलावा किसानों का धान खरीदने उज्ज्वला योजना के तहत सस्ता गैस सिलेंडर सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ के विकास की गारंटी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ली है इसके विपरीत उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में यदि दोबारा भूपेश बघेल की सरकार आती है तो भ्रष्टाचार की गारंटी है उन्होंने कहा कि जहां-जहां कांग्रेस की सत्ता है जब-जब कांग्रेस सत्ता में आती है कोयला घोटाला 3G घोटाला जैसे घोटाले सामने आते हैं उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल की सरकार ने भी छत्तीसगढ़ में घोटालों का कीर्तिमान स्थापित किया है जिसमें से पीएससी घोटाला कोयला घोटाला तथा अभी सामने आया है महादेव घोटाला जो 500 करोड़ का घोटाला है।

श्री नड्डा ने कहा की क्या आप चाहेंगे कि छत्तीसगढ़ में दोबारा घोटाले बाजो की सरकार आए। उन्होंने भाजपा के घोषणा पत्र को छत्तीसगढ़ में नरेंद्र मोदी द्वारा लागू किए जाने की बात कहते हुए मरवाही विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी प्रणव मरपच्ची एवं भाजपा के कोटा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को जिताकर विधानसभा में भेज कर छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने की अपील की। इसके पूर्व चुनावी आमसभा में मरवाही विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी प्रणब मरपच्ची एवं कोटा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने उद्बोधन देते हुए भाजपा प्रत्याशी के रूप में स्वयं को जिताने की अपील की। पेंड्रा के हाई स्कूल के मैदान में आयोजित भाजपा की चुनावी सभा में मरवाही एवं कोटा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

जगत प्रताप नड्डा ने मोदी के नाम से वोट मांगा वही भूपेश सरकार पर तीखा हमला बोला

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रताप नड्डा का उद्बोधन का केंद्र जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे तथा वह नरेंद्र मोदी के नाम पर ही छत्तीसगढ़ में विकास के लिए वोट मांगा वही उन्होंने अपने उद्बोधन में भूपेश सरकार पर भी तीखा हमला बोला।

उनका भाषण मोदी बनाम भूपेश ही रहा तथा वह ज्यादातर अपने भाषण में भूपेश बघेल पर हमलावर दिखे। अपने भाषण के दौरान वह भूपेश सरकार को भ्रष्टाचारी सरकार बताते हुए कहा कि भूपेश सरकार दोबारा आने पर भ्रष्टाचार की गारंटी होगी तथा उन्होंने विशेष रूप से महादेव घोटाले कभी जिक्र किया वही वह बार-बार नरेंद्र मोदी की योजनाओं का बखान करते रहे

Akhilesh Namdeo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *