जीसीसी प्रत्याशी गुलाब राज को मिल रहे जन समर्थन से कांग्रेस एवं भाजपा प्रत्याशियों की नींद गायब
मरवाही विधानसभा क्षेत्र के जेसीसी जे प्रत्याशी गुलाब राज का दो सौ समर्थकों के साथ दो दर्जन गांवों में सघन जनसंपर्क
कांग्रेस के बागियो ने मरवाही के जेसीसी प्रत्याशी गुलाब राज की बढाई ताकत, ग्रामीणों का मिल रहा जोरदार समर्थन
प्रचार प्रसार एवं जनसंपर्क में जीसीसी प्रत्याशी गुलाब राज पड़ रहे हैं सभी पार्टियों पर भारी
अखिलेश नामदेव विधानसभा चुनाव 2023 (मरवाही विधानसभा चुनाव डेस्क)

मरवाही विधानसभा क्षेत्र के जेसीसी जे प्रत्याशी प्रचार प्रसार एवं जनसंपर्क में सभी प्रत्याशियों एवं दल से आगे चल रहे हैं। गुलाब राज के जनसंपर्क अभियान में कांग्रेस के बगियों का खुलकर समर्थन मिल रहा है ,तथा उनका काफिला दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। जीसीसी प्रत्याशी गुलाब राज के लगातार बढ़ते समर्थन से भाजपा एवं कांग्रेस की नींदें उड़ गई है।छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी के मरवाही विधानसभा प्रत्याशी गुलाब राज ने चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिया है, अपने बागी तेवर के साथ गुलाब राज मरवाही विधानसभा के पांच दर्जन से अधिक सरपंचों के साथ पूरे विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे हैं ।

गुलाब राज गौरेला पेंड्रा मरवाही के विकास खंडों के सरपंचों के साथ मरवाही विकासखंड के 20 से अधिक गांव में सघन जनसंपर्क करते हुए अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज की है गुलाब राज ने रविवार को धनपुर देवी मंदिर से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करते हुए करहनी,दईगवां,ऐठी,धरहर,
मालाडाड,खुरपा,निमधा, धनौली,सिवनी, बंदोरी , दरमोहली,पोड़ी,पथर्रा,झिरना-पोड़ी,तौली,बदरोडी, पंडरी,पिपरिया,पडखुरी गांव में जनसंपर्क किया इस दौरान सुबह से लेकर देर रात तक चलते इस जनसंपर्क कार्यक्रम में सैकड़ो ग्रामीण महिलाएं बुजुर्ग युवा साथ रहे….

जोगी कांग्रेस के प्रत्याशी गुलाब राज छत्तीसगढ़ के अमीर धरती से गरीबी हटाने के लिए छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के साथ मिलकर स्वर्गीय अजीत जोगी के सपनों को साकार करने छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी से चुनाव लड़ रहे हैं, गुलाब राज को भरोसा है कि मरवाही क्षेत्र की जनता इस बार फिर अजीत जोगी के सपनों को साकार करने मरवाही क्षेत्र की जनता एक बार फिर एक बार फिर उन्हें भरपूर समर्थन देते हुए मरवाही क्षेत्र का नाम विकास के क्षेत्र में आगे ले जाएंगे इस अभियान में गुलाब राज के साथ गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के लगभग पांच दर्जन पंचायतों से अधिक सरपंच पंच जनपद सदस्य उनके साथ लगे हुए हैं ।

रविवार की जनसंपर्क के कार्यक्रम में गुलाब राज द्वारा चलाए जा रहे आदिवासी एक्सप्रेस में जिले के तीनों विकास खंड के मुख्य रूप शामिल रहने वाले अजीत श्याम लटकोनी(पेंड्रा),धर्मेंद्र पैकरा नवागांव,महासिंह उरेती,बारीउमराव
अमोल सिंह मराबी टांडियामार,ईश्वर सिंह ओट्टी घघरा,मान सिंह गोढा़,पंचम सिंह देवरीकला,
बब्लू मराबी जनपद अध्यक्ष (पति )पेंड्रा,नारायण सिंह सकोला ,बलदेव सिंह भाड़ी
दीनदयाल पूर्व विशेशरा,चंन्द्र भान सिंह अड़भार,ईश्वर सिंह मराबी कुदरी,ध्यान सिंह धुर्वे विशेषरा,दया वाकरे लटकोनीखुर्द,कुशाल उरेती महोरा,अमृत ओट्टी डोंगरिया,प्रताप सिंह मराबी ज.अध्यक्ष मरवाही,सुमन वाकरे भर्रीडांड़ सहित सैकड़ों आदीवासी नेता शामिल रहे.


