जीपीएम जिले को विकास कार्यों की सौगात की भरमार पेंड्रा बाईपास निर्माण के लिए 110 करोड़ तथा मरवाही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 50 बिस्तर बनाने की स्वीकृति
गौरेला पेंड्रा मरवाही पर्यटन जिले के रूप में विकसित होगा -बृजमोहन अग्रवाल

पेंड्रा में स्पोर्ट्स कंपलेक्स, मलनिया डेम में पर्यटन स्थल, श्री आदिशक्ति मां दुर्गा देवी मंदिर धनपुर के सुदृढ़ीकरण हेतु 25 लाख तथा राजमेरगढ़ बनेगा हिल स्टेशन
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला स्थापना दिवस के चौथी वर्षगांठ पर आयोजित अरपा महोत्सव पर पहुंचे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बृजमोहन अग्रवाल मंत्री स्कूल शिक्षा उच्च शिक्षा संसदीय कर धार्मिक न्यास एवं धर्मस्य पर्यटन एवं संस्कृति छत्तीसगढ़ शासन ने जिले को विभिन्न सौगात देने की घोषणा की। श्री अग्रवाल ने बहु प्रतीक्षित पेंड्रा बाईपास सड़क निर्माण के लिए 110 करोड रुपए की स्वीकृति देते हुए कहां की यह कार्य 1 महीने के अंदर स्वीकृत होकर शुरू हो जाएगा।


इसी के साथ उन्होंने पेंड्रा में स्पोर्ट्स कंपलेक्स बनाने की घोषणा की। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल राजमेरगढ़ को हिल स्टेशन बनाने की घोषणा करते हुए मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में पर्यटन की अपार संभावना है तथा इसे देखते हुए इसे पर्यटन जिला बनाया जाएगा। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही को 50 बिस्तर हॉस्पिटल के रूप में स्वीकृत करने की घोषणा की। साथ ही मलनिया डेम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने जिले के एकमात्र सार्वजनिक धार्मिक नेहा न्यास द्वारा संचालित श्री आदिशक्ति मां दुर्गा देवी मंदिर धनपुर के निर्माण पूर्ण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 25 लख रुपए की स्वीकृति प्रदान की। जिले के विकास संबंधी इन घोषणाओं के अलावा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल विधायक प्रणव मरपच्ची कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से 34.78 करोड रुपए की लागत के 69 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया।

अरपा महोत्सव में 34.78 करोड़ रूपए की लागत के 69 विकास कार्यो का हुआ लोकार्पण-भूमिपूजन
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला गठन के उपलक्ष्य में 10 फरवरी को मल्टी पर्पस शाला मैदान पेण्ड्रा में आयोजित अरपा महोत्सव में मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल 34 करोड 78 लाख 93 हजार रूपए की लागत के 69 विकास कार्यो का लोकार्पण-भूमिपूजन किया। इनमें 8 करोड़ 43 लाख 22 हजार रूपए की लागत के 49 लोकार्पण और 26 करोड़ 35 लाख 71 हजार रूपए के लागत के 20 भूमिपूजन हुआ।
इसी तरह उन्होंने जिला चिकित्सालय परिसर में सी-मार्ट, केंटीन निर्माण एवं यूटिलिटी शॉप निर्माण लागत 43.16 लाख रूपए, शासकीय आयुर्वेद औषधालय भवन पेण्ड्रा लागत 16.36 लाख रूपए, ग्राम बदरौड़ी में नल जल प्रदाय योजना लागत 59.77 लाख रूपए, ग्राम लरकेनी में नल जल प्रदाय योजना लागत 40.41 लाख रूपए, ग्राम करंगरा में नल जल प्रदाय योजना लागत 55.82 लाख रूपए, रक्षित केन्द्र मरवाही में पुरूषों के लिए दो बैरक निर्माण लागत 36.42 लाख और थाना मरवाही में महिला बैरक निर्माण लागत 18.21 लाख रूपए, लालपुर रोपणी में प्लग टाईप नर्सरी निर्माण लागत 48.80 लाख रूपए, दुर्गाधारा जल प्रपात ठाड़पथरा में सीढ़ी एवं रेलिंग निर्माण लागत 9 लाख रूपए, पर्यटन स्थल ठांड़पथरा में मड मोर्टार, किचन, डायनिंग रूम एवं सीसी रोड निर्माण लागत 26 लाख रूपए, पर्यटन स्थल माई के मण्डप में समुदाय के लिए शेड निर्माण लागत 5.50 लाख का लोकार्पण किया।
ग्राम भदौरा में टिकरीटोला से बगबुडी तालाब तक सीसी रोड लागत 7 लाख रूपए और बबलटोला से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तक सीसी रोड लागत 10 लाख रूपए, ग्राम गौरखेड़ा से प्राथमिक शाला तक सीसी रोड लागत 5 लाख रूपए, ठाड़पथरा में पुलिया उन्नयन एवं रिटर्निंग वाल निर्माण लागत 14 लाख रूपए, झगराखांड़ में पुलिया निर्माण कार्य लागत 10 लाख रूपए, सेमरा लाईवलीहुड कॉलेज का उन्नयन कार्य लागत 9.02 लाख रूपए, साल्हेघोरी में पुलिया निर्माण लागत 10 लाख रूपए, ग्राम पंचायत ललाती के गांधीपुर सीसी रोड निर्माण लागत 5 लाख रूपए, ग्राम पंचायत जाटादेवरी में दो पुलिया निर्माण लागत 20 लाख रूपए और शासकीय उचित मूल्य दुकान निर्माण लागत 11 लाख रूपए, ग्राम पंचायत जिल्दा में सी.सी. रोड लागत 10 लाख रुपए, ग्राम पंचायत सेंवरा में मुक्तिधाम सह प्रतीक्षालय निर्माण लागत 6 लाख रुपए शामिल है।

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में कोचिंग कक्ष मरम्मत कार्य एवं आडियो विडियो रिमोट क्लॉस की स्थापना ग्राम पंचायत पतगंवा लागत 21.63 लाख रूपए, ग्राम पंचायत देवरीकला में आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य लागत 6.45 लाख रूपए, ग्राम पंचायत अण्डी में उन्नत प्राथमिक शाला हरिजन मोहल्ला में बाउण्ड्रीवाल निर्माण लागत 10 लाख रूपए, प्राथमिक शाला डोंगराटोला में अतिरिक्त कक्ष निर्माण लागत 11.64 लाख रूपए, प्राथमिक शाला ढिंढोरा में अतिरिक्त कक्ष निर्माण लागत 11.64 लाख रूपए, प्राथमिक शाला दर्रीटोला अहाता निर्माण लागत 15 लाख रूपए, मरवाही जनपद के मझगंवा, मसुरीखार, देवराजटोला एवं मगुरदा में आंगनबाड़ी भवन निर्माण लागत कुल 32 लाख रूपए, माध्यमिक शाला खैरझिटी में अहाता निर्माण लागत 14.87 लाख रूपए, हाई स्कूल परिसर धोबहर में अहाता निर्माण लागत 9.64 लाख रूपए, मरवाही में 8 नग बहुउद्देशीय स्वरोजगार शेड निर्माण लागत 17.80 लाख रूपए, 50 आंगनबाड़ी केन्द्रों का मॉडल आंगनबाड़ी में उन्नयन लागत 62.50 लाख रूपए शामिल है।
जिला चिकित्सालय में जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन कार्य अंतर्गत स्टोरेज, उपचार कक्ष एवं डीप पीट, शार्प पीट निर्माण कार्य लागत 4.91 लाख रूपए, जिला चिकित्सालय में वाहन पार्किंग शेड निर्माण कार्य लागत 5.23 लाख रूपए, जिला अस्पताल में 400 के.वी.ए. ट्रांसफार्मर एवं एच.टी. पैनल स्थापित करने लागत 18.71 लाख रुपए, ब्लड बैंक की स्थापना-उन्नयन कार्य लागत 19.99 लाख रुपए, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बेलपत का निर्माण कार्य लागत 61.96 लाख रुपए, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गौरेला 20 बिस्तर अतिरिक्त वार्ड लागत 32.28 लाख रुपए और मितानिन सेल्टर निर्माण कार्य लागत 10.49 लाख रुपए शामिल है।

अरपा महोत्सव में भूमिपूजन के कार्यो में जिला पंचायत संसाधन केन्द्र (डी.पी.आर.सी.) भवन निर्माण कार्य अमरपुर लागत 2 करोड़ रूपए, रक्षित निरीक्षक कार्यालय जिला गौरेला-पेण्ड्रा मरवाही लागत 2 करोड़ रूपए, मल्टी स्टोरी बैरक लागत 1 करोड़ रूपए, पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला मटियाडांड में बाल वाटिका हेतु अतिरिक्त कक्ष का निर्माण लागत 8.07 लाख रूपए, पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला टंगियामार में बाल वाटिका हेतु अतिरिक्त कक्ष का निर्माण लागत 8.07 लाख रूपए शामिल है।


प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण तेन्दूमुड़ा चिरहिट्टी से डोंगरियाटोला लागत 4 करोड़ 34.10 लाख रूपए, मेन रोड कारीआम से डुगरा आमानाला लागत 4 करोड़ 46.86 लाख रूपए, मेन रोड से बेदखोदरा लागत 84.51 लाख रूपए, मेन रोड से चुकतीपानी बैगाडांड लागत 1 करोड़ 23.28 लाख रूपए, धनौली से चुईलापानी बैगापारा लागत 1 करोड़ 64.22 लाख रूपए, देवरगांव बिट्टाटोला रोड से टेकामटोला लागत 2 करोड़ 13.44 लाख रूपए, देवरगांव बिट्टाटोला रोड से बोईरडांड लागत 3 करोड़ 75 हजार रूपए शामिल है।
जनपद पंचायत गौरेला, पेण्ड्रा एवं मरवाही में फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना कुल लागत 2 करोड़ 25 हजार रूपए, तीनों जनपद पंचायत में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट की स्थापना कुल लागत 82.24 लाख रूपए, ग्राम पंचायत लाटा समुदाय के लिए पूर्व माध्यमिक शाला में अहाता निर्माण कार्य लागत 19.92 लाख रूपए और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पेण्ड्रा में ब्लाक पब्लिक हेल्थ युनिट निर्माण कार्य लागत 50 लाख रूपए शामिल है।


