केंद्र के 10 साल की भाजपा सरकार से जनता ऊब चुकी ,परिवर्तन सुनिश्चित है -देवेंद्र यादव कांग्रेस प्रत्याशी बिलासपुर लोकसभा

तीन दशक से बिलासपुर ने बनाया भाजपा का सांसद पर संसद नहीं बन सके जनता की आवाज-देवेंद्र यादव

कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि भाजपा नॉरेटिव फैलाने में माहिर है मैं ई डी से नहीं डरता

अखिलेश नामदेव

बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र ने भाजपा का तीन बार सांसद बनाया परंतु ये सांसद जनता की आवाज नहीं बन सके। तीन दशक में भाजपा सांसदों के पास पांच उपलब्धियां भी नहीं है जो वह इस लोकसभा चुनाव में जनता को बता सके। ऐसे में अब जनता भाजपा को जवाब देकर बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस का सांसद बनाने जा रही है जो इस क्षेत्र की आवाज बन सके।

उक्त बातें बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के सांसद प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने पेंड्रा में पत्रकारों से बातचीत में कही। अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में आत्मविश्वास भरे लहजे में कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीते 5 साल के भीतर गांव-गांव में प्रत्येक बूथों मे काम किया है जनता के साथ सतत जनसंपर्क है तथा इस लोकसभा चुनाव में हुए भाजपा को कोई चुनौती नहीं मानते और ना ही यह कोई चुनौती है कि वह भिलाई से आकर यहां चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे कांग्रेस पार्टी ने यहां से चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी दी है कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दम पर चुनाव लड़ रहा हूं।

देश में 10 साल से भाजपा की सरकार है परंतु सिर्फ जनता को झूठ बोलकर चुनाव लड़ रहे हैं। जनता अब इनके झूठ से ऊब चुकी है तथा इस लोकसभा चुनाव में उन्हें करारा जवाब देगी। कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने कहा कि मोदी की गारंटी के नाम पर जनता के साथ झूठ बोला जा रहा है इन्होंने 500 रुपए में सिलेंडर देने का वादा किया था परंतु उनकी यह गारंटी झूठी निकली।जनता के साथ छलावा किया जा रहा है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि तीन दशक से बिलासपुर से भाजपा के सांसद बन रहे हैं परंतु यह सांसद जनता की आवाज नहीं बन सके जबकि बिलासपुर क्रांतिकारियों की भूमि है। बिलासपुर न्याय धनी है संस्कारधानी है यहां के लोग अपने हक के लिए लड़ना जानते हैं इसके बावजूद तीन दशक के भाजपा सांसदों के पास बिलासपुर के लिए कोई उपलब्धि नहीं है।

भाजपा जनता की भावनाओं से खिलवाड़ करती है। कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र ने यादव ने महादेव एप सट्टा घोटाले में अपना नाम जोड़े जाने के सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा उनके बारे में नॉरेटिव फैला रही थी जब वह खैरागढ़ के चुनाव प्रभारी थे। उन्होंने कहा कि नॉरेटिव फैलाने में भाजपा माहिर है। उन्होंने कहा कि वे ईडीसे नहीं डरते। नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत द्वारा राजनांदगांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिए बयान को कांग्रेस की गुटबाजी के परिणाम से इनकार करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी नेता एक हैं चाहे वे चरण दास महंत हो, भूपेश बघेल हो या बाबा सभी कांग्रेस को जीतने के लिए जी जान से मेहनत कर रहे हैं।

Akhilesh Namdeo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *