लोकसभा चुनाव में लगे सुरक्षा जवानों का पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने बढ़ाया मनोबल,कहा-कर्तव्य निभाने का सबको नहीं मिलता अवसर

सुरक्षा बलों का हौसला बढ़ाने के साथ मतदान के दौरान पुलिस अधीक्षक कर रही है सोशल पुलिसिंग

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में चल रहा शांतिपूर्ण मतदान

अखिलेश नामदेव

लोकसभा चुनाव 2024

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के चुनाव के लिएआज 7 मई को चल रहे मतदान को सुरक्षित ढंग से संपन्न करने के लिए गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले की पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने अपने पुलिस अधिकारियों एवं सुरक्षा बलों के साथ पूरी ताकत झोंक दी है। जहां एक ओर पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता आज 7मई को चल रहे मतदान के दौरान सुरक्षा बलों में हौसला भरने का काम कर रही है वहीं दूसरी ओर सोशल पुलिसिंग पर भी ध्यान दे रही हैं ताकि आम जनों का पुलिस के प्रति विश्वास बना रहे। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने कहा कि लोकसभा चुनाव जैसे ऐसे खास मौके पर कर्तव्य निभाने का अवसर सबको नहीं मिलता।

छत्तीसगढ़ का 28 वां जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही पूर्व एवं उत्तर की ओर से मध्य प्रदेश की सीमा से सटा हुआ है इस कारण से गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला सुरक्षा कारणों से कुछ ज्यादा ही संवेदनशील है। खासकर चुनाव के समय गौरेला पेंड्रा मरवाही और भी ज्यादा संवेदनशील हो जाता है। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र का कोटा विधानसभा का हिस्सा एवं कोरबा लोक सभा क्षेत्र का मरवाही विधानसभा पूरा शामिल है ।छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा मध्य प्रदेश से सटे होने के कारण अनेक अंतरराज्यीय बैरियर लगाए गए हैं । इसके अलावा छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती जिले कोरबा बिलासपुर मनेद्रगढ़ है जहां शासकीय कर्मचारियों के साथ जिला पुलिस बल के जवान और होमगार्ड तैनात हैं जो दिन-रात सुरक्षा में लगे हुए हैं। ऐसे में सुरक्षा जवानों पर तनाव रहना स्वाभाविक होता है परंतु गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले की पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों एवं सीमावर्ती बैरियर में जाकर सुरक्षा बानो से स्वयं व्यक्तिगत एवं सामूहिक रूप से बात कर उनका हौसला बढ़ा रही है।

उन्होंने मतदान केंद्रों एवं बैरियर्स की सुरक्षा में लगे जवानों से सामूहिक रूप से कहा कि पूरे देश में विभिन्न चरणों में चुनाव हो रहे हैं तथा इन चुनाव को सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने की ज्यादा जवाबदारी पुलिस पर है ऐसे में हमें अपने कर्तव्य को पूरी निष्ठा के साथ निभाना है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने कहा कि लोकसभा का चुनाव तो 5 साल में आता है परंतु इस खास मौके पर कर्तव्य निभाने का अवसर सबको नहीं मिलता

। उन्होंने कहा कि कर्तव्य निष्ठा से काम करने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी का बतौर प्रोत्साहन उनकी सेवा पुस्तिका में अच्छी मार्किंग की जाएगी ताकि भविष्य में उन्हें लाभ मिले। अधीक्षक पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के प्रोत्साहन के बाद सुरक्षा बल के जवान और अधिक उत्साह तथा मुस्तैदी के साथ मतदान केंद्रों की सुरक्षा ,बैरियरों की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था में डटे हुए हैं।

पुलिस अधीक्षक गौरेला पेंड्रा मरवाही भावना गुप्ता जिले में शांतिपूर्ण मतदान के लिए चाक चौबंद सुरक्षा बनाए के साथ सोशल पुलिसिंग पर भी ध्यान दे रही है। मतदान केंद्रों में लगे कर्मचारी के साथ में आम जनों से भी बात कर रही हैं ताकि नागरिकों का पुलिस के प्रति विश्वास कायम रहे। एक मतदान केंद्र में तो पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने स्वयं अपना हेल्थ चेकअप कराया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य कर्मचारियों का भी मनोबल बढ़ाया।

Akhilesh Namdeo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *