देवेंद्र यादव के गिरफ्तारी का प्रदेश भर के जिला कार्यालय में प्रदर्शन
देवेंद्र की गिरफ्तारी राजनीतिक षड्यंत्र,बीजेपी सरकार अपनी नाकामी छुपाने कांग्रेसियो पर कर रही कार्यवाही-उत्तम वासुदेव

बरसते पानी में भीगते हुए कांग्रेसी भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ विरोध में डटे रहे कांग्रेसी
गौरेला पेंड्रा मरवाही
बलौदा बाजार मामले में विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर गौरेला पेंड्रा मरवाही में ज़िलाध्यक्ष उत्तम वासुदेव के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन संजय चौक गौरेला में किया गया।
गौरेला पेंड्रा मरवाही के ज़िला अध्यक्ष उत्तम वासुदेव द्वारा सरकार पर निशाना साधा और उनके अन्याय पूर्ण करवाही और कांग्रेसियों पर हो रहे अत्याचार को लेकर जमकर विरोध किया. धरना प्रदर्शन में पानी गिरते हुए भी कांग्रेसी टस से मस नहीं हुए ,वासुदेव ने कहा कि बलौदा बाजार के मामले में साय सरकार अपनी नाकामी और पूरे देश में हुई बदनामी को छुपाने विपक्ष के नेताओं को परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायक देवेन्द्र यादव की गिरफ्तारी भाजपा की बौखलाहट को दर्शाता है। यह विपक्ष को बदनाम करने की साजिश है। विधायक देवेन्द्र यादव बलौदा बाजार में न भाषण दिया और न ही कलेक्टर ऑफिस प्रदर्शन में शामिल हुए। वे भीड़ में पांच मिनिट रूक कर वापस आ गए थे। कही भी किसी हिंसक घटना में उनके संलिप्तता का कोई भी साक्ष्य नहीं और न ही वे किसी भी प्रकार की घटना में शामिल थे। पुलिस ने उनको गलत तरीके से गिरफ्तार किया है। सरकार, पुलिस बताए किन भाजपा नेताओं को नोटिस दिया, पूछताछ की गई न्याय संगत कार्यवाही होनी चाहिए।

पूर्व विधायक के के ध्रुव् ने कहा कि भाजपा सरकार का चरित्र और व्यवहार 8 माह में ही अलोकतांत्रिक हो गया है। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पत्रकारों को गलत तरीके से फंसाने उनकी कार में गांजा रखा जाता है। विपक्ष के विधायक को झूठे मुकदमे में फंसा कर गिरफ्तार किया गया। महामंत्री पुष्पराज ठाकुर ने कहा कि बलौदा बाजार के मामले में सतनामी समाज और कांग्रेस के लोगों को चिन्हांकित करके उनको जेलों में डाला गया।कांग्रेस भाजपा सरकार के इस आता ताई चरित्र से डरने वाली नहीं। इस प्रकार के कृत्यों से हमारा कार्यकर्ता और मजबूती से सरकार के खिलाफ जनता की आवाज उठायेगा।

बलौदा बाजार में हुई आगजनी की भयावह घटना शासन प्रशासन की बड़ी लापरवाही व सरकार की इंटेलीजेंट के फैल हो जाने के कारण हुई। समय रहते सरकार व प्रशासन सचेत हो जाता व समाज के द्वारा सीबीआई जांच की मांग को पूर्व में ही मान लेता तो प्रदेश को शर्मसार करने वाली घटना से बचा जा सकता था। उन्होंने कहा कि पूरी घटना के लिये प्रदेश की भाजपा सरकार दोषी है। लचर कानून व्यवस्था और प्रशासन की निरंकुशता व लापरवाही से बलौदा बाजार में सतनामी समाज के आंदोलन में असामाजिक तत्वों की घुसपैठ हुई और इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया गया, जिसके लिए प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह दोषी है।

गौरेला के संजय चौक में आयोजित इस कार्यक्रम में बारिश के बीच कांग्रेसी कार्यकर्ता कार्यक्रम के अंत तक जमे रहे ,कार्यक्रम में सभी कांग्रेस जन का आभार ब्लॉक अध्यक्ष गौरेला अमोल पाठक ने किया धरना प्रर्दशन में बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे.
