मोदी की गारंटी लागू नहीं होने से नाराज छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने किया जंगी प्रदर्शन — 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, 22 अगस्त को सामूहिक अवकाश की चेतावनी

“2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा द्वारा कर्मचारियों के लिए घोषित ‘मोदी की गारंटी’ को जल्द लागू किया जाए।”

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही


“मोदी की गारंटी लागू करो” अभियान के तहत छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में हजारों कर्मचारी, अधिकारी और पेंशनर्स सड़कों पर उतरे। लाल बंगला से पावर हाउस तक रैली निकाल कर कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने जंगी प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद राज्य शासन के नाम 11 सूत्रीय मांगों वाला ज्ञापन कलेक्टर कार्यालय में सौंपा गया।

कलेक्टर की अनुपस्थिति में तहसीलदार  शेष नारायण जायसवाल ने ज्ञापन ग्रहण किया।
इस प्रदर्शन में फेडरेशन के सभी अनुसांगिक संगठनों, विभिन्न पेंशनर्स संगठनों और शिक्षक संगठनों ने एकजुटता के साथ भागीदारी निभाई।

1 केंद्र सरकार के समान देय तिथि से महंगाई भत्ता (DA) लागू किया जाए।

2. लंबित एरियर राशि जीपीएफ में समायोजित की जाए।

3. चार स्तरीय समयमान वेतनमान की सुविधा सभी को मिले।

4. वेतन विसंगति निवारण हेतु पिंगुआ कमेटी रिपोर्ट सार्वजनिक हो।

5. पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली पर ठोस निर्णय लिया जाए।

6. सहायक शिक्षकों और पशु चिकित्सा अधिकारियों को तृतीय वेतनमान मिले।

7. अनुकंपा नियुक्ति की 10% सीमा को शिथिल किया जाए।

8. कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा पूरे प्रदेश में लागू हो।

9. अर्जित अवकाश नगदीकरण 300 दिवस तक किया जाए।

10. संविदा/दैनिक/अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की नीति बने।

11. सभी विभागों में सेवानिवृत्त आयु 65 वर्ष की जाए।

आंदोलन की चेतावनी

फेडरेशन ने स्पष्ट किया कि यदि 22 अगस्त 2025 तक सरकार द्वारा इन मांगों पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर जिला व तहसील मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

प्रदर्शन में फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा,संरक्षक के.बी. दीक्षित,संयोजक डॉ.संजय शर्मा,महासचिव विश्वास गोवर्धन,
शिक्षक संगठन अध्यक्ष खेमराज सिंह,
सहायक शिक्षक संगठन अध्यक्ष दिनेश राठौर,
वन कर्मचारी संघ अध्यक्ष राजकुमार टंडन,
उपाध्यक्ष रमेश रजक,डॉ. अभिमन्यु सिंह,
श्रीमती मोनिका जैन,श्रीमती सुनीता लाल,
राजेश चौधरी,टीका दास मरावी,पीयूष गुप्ता,
अक्षय नामदेव सहितअनेक विभागीय प्रतिनिधि और पेंशनर समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Akhilesh Namdeo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *