संगीता साहू को मिला बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट अवॉर्ड, शिल्पा शेट्टी ने की तारीफ ग्लैमर वर्ल्ड की दिग्गज हस्तियों के बीच संगीता साहू सम्मानित, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर


पेंड्रा से भिलाई तक का सफर, अहमदाबाद इवेंट में संगीता साहू को बड़ी सफलता

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही / भिलाई


पेंड्रा से गहरा रिश्ता रखने वाली और वर्तमान में भिलाई निवासी श्रीमती संगीता साहू को अहमदाबाद में आयोजित ग्रैंड इवेंट में बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, अभिनेत्री जरीन खान और ब्राजील के ख्यातिनाम मेकअप आर्टिस्ट अलकांता के हाथों मिला।

अहमदाबाद में हुआ भव्य आयोजन
ब्यूटी क्लब एसोसिएशन द्वारा अहमदाबाद में इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें पूरे भारत से नामी मेकअप आर्टिस्ट शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण शिल्पा शेट्टी, जरीन खान और ब्राजील के अलकांता रहे, जो अब तक 30 देशों में मेकअप की ट्रेनिंग दे चुके हैं।



देशभर से आए मेकअप आर्टिस्टों ने अपनी परफॉर्मेंस दी, जिसे अतिथियों और दर्शकों ने खूब सराहा। समापन अवसर पर बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट अवॉर्ड के रूप में संगीता साहू का नाम घोषित किया गया। शिल्पा शेट्टी ने उन्हें अवॉर्ड प्रदान करते हुए उनके हुनर और मेहनत की खुलकर सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।



सम्मान पाकर भावुक हुईं संगीता साहू
अवार्ड पाकर संगीता साहू ने कहा— “जब आपके काम को इतनी बड़ी और जानी-मानी हस्तियों से सराहना और सम्मान मिलता है तो आत्मविश्वास और भी बढ़ जाता है। यह सम्मान मुझे आगे और बेहतर करने की प्रेरणा देता है।”



क्षेत्र में खुशी का माहौल
संगीता साहू की इस उपलब्धि पर पेंड्रा और भिलाई के लोगों ने उन्हें बधाइयां दी हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि संगीता ने अपने हुनर से न सिर्फ क्षेत्र का नाम रोशन किया है बल्कि युवाओं के लिए भी प्रेरणा बनी हैं।

Akhilesh Namdeo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *