भोपाल में पेंड्रा-भिलाई की संगीता साहू को बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट अवॉर्ड,
मलाइका अरोड़ा के हाथों मिला बिजनेस एक्सीलेंस अवॉर्ड 2025


छत्तीसगढ़ की प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच पर मिली पहचान



हाल ही में भोपाल में आयोजित ब्यूटी एक्सपो एवं बिजनेस एक्सीलेंस अवॉर्ड समारोह में पेंड्रा-भिलाई निवासी प्रसिद्ध मेकअप आर्टिस्ट संगीता साहू को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा रहीं, जिन्होंने संगीता साहू को बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट का अवॉर्ड प्रदान किया।


इंडियन ब्यूटी ऑर्गनाइजेशन द्वारा आयोजित बिजनेस एक्सीलेंस अवॉर्ड 2025 समारोह 17 दिसंबर को भोपाल स्थित होटल ताज लेक फ्रंट में संपन्न हुआ। इस भव्य आयोजन में फैशन शो, रैंप वॉक और मेकअप से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें देशभर से कई नामचीन कलाकारों और ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया।
संगीता साहू को इस कार्यक्रम में विशेष रूप से मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था, जहां उन्हें बेस्ट बिजनेस और बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

संगीता साहू मूल रूप से पेंड्रा की बहू हैं और वर्तमान में भिलाई में एक इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं।
उल्लेखनीय है कि यह पहली बार नहीं है जब संगीता साहू को इस तरह के प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया हो। इससे पूर्व उन्हें बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के हाथों भी बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट अवॉर्ड मिल चुका है, जिसमें देशभर के नामचीन मेकअप आर्टिस्ट्स शामिल हुए थे।
संगीता साहू की यह उपलब्धि न केवल उनके लिए बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता राज्य की स्थानीय प्रतिभा को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के साथ-साथ सौंदर्य और कला उद्योग में छत्तीसगढ़ की मजबूत उपस्थिति को भी दर्शाती है।

Akhilesh Namdeo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *