अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी, बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान,सेवा और संवेदना का संदेश, समाज के लिए प्रेरणास्रोत बना कार्यक्रम


शीतलहर में मानवता की मिसाल: अचारपुरा स्कूल में जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरण


अचारपुरा /भोपाल मध्यप्रदेश


शासकीय माध्यमिक विद्यालय अचारपुरा में 10 जनवरी 2026 को अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ, मध्यप्रदेश इकाई द्वारा शीतलहर से बचाव के लिए जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरण का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य ने कड़ाके की ठंड में बच्चों को राहत देने के साथ-साथ मानवता, करुणा और सामाजिक दायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।


कार्यक्रम के दौरान जब बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए, तो उनके चेहरों पर दिखी खुशी और उत्साह ने इस पुनीत पहल की सार्थकता को स्वयं बयां कर दिया। यह दृश्य उपस्थित सभी लोगों के लिए भावनात्मक और प्रेरणादायक रहा।


इस अवसर पर अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ, मध्यप्रदेश इकाई के प्रांतीय महामंत्री दीपक नामदेव, संभागीय उपाध्यक्ष डॉ. एच.वी. नामदेव, भोपाल जिला अध्यक्ष भीकम सिंह नामदेव, प्रांतीय कार्यवाहक युवा अध्यक्ष दीपक नामदेव, अचारपुरा क्षेत्र के सरपंच मयाराम, विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती गुंजा साहू सहित समस्त शिक्षकगण की सक्रिय भूमिका रही।


कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने महासंघ के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक सोच और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सामाजिक संगठनों की सहभागिता से जरूरतमंद वर्ग तक राहत पहुंचाई जा सकती है।


आयोजकों ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इसी तरह के जनकल्याणकारी और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज के कमजोर वर्गों को सहयोग और संबल मिलता

Akhilesh Namdeo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *