नामदेव महासंघ की जिला कार्यकारिणी गठित, राजकुमार नामदेव ‘रामू’ सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत,गौरेला में नामदेव महासंघ की पहली जिला बैठक

महिला कार्यकारिणी का भी गठन विद्या देवी नामदेव अध्यक्ष मनोनीत

संगठन विस्तार की दिशा में अहम पहल: नामदेव महासंघ की जिला व महिला इकाई घोषित

गौरेला पेंड्रा मरवाही


अखिल भारतीय क्षत्रिय नामदेव महासंघ, नई दिल्ली की प्रदेश इकाई के प्रांताध्यक्ष कमल किशोर वर्मा के निर्देशानुसार जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही नामदेव समाज की प्रथम कार्यकारिणी बैठक का आयोजन गौरेला स्थित राम मंदिर परिसर में किया गया। बैठक श्री ज्वाला प्रसाद नामदेव के मुख्य आतिथ्य, श्री शिवकुमार वर्मा की अध्यक्षता तथा नारायण प्रसाद नामदेव के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुई।

राजकुमार नामदेव रामू


बैठक में संगठन को सशक्त बनाने एवं समाज को एकजुट करने पर विस्तृत चर्चा के बाद अखिल भारतीय क्षत्रिय नामदेव महासंघ की जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही इकाई का गठन किया गया। सर्वसम्मति से श्री राजकुमार नामदेव (रामू) को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
जिला कार्यकारिणी में
श्री सुदीप नामदेव को सचिव,
तरुण नामदेव (मरवाही), सुरेश नामदेव (पेंड्रा) एवं श्री संजय नामदेव (संजू, गौरेला) को उपाध्यक्ष,
श्री शिव नामदेव को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शंकर नामदेव, नीरज नामदेव, निलेश नामदेव, सुनील नामदेव (गौरेला), विनोद नामदेव, रमेश नामदेव, महेश नामदेव, कमलेन्द्र नामदेव (गौरेला), रजनीश नामदेव एवं लक्की नामदेव को मनोनीत किया गया।
सम्पूर्ण जिला कार्यकारिणी के संरक्षक के रूप में रेवा प्रसाद नामदेव, प्रकाश नामदेव एवं श्याम सुंदर नामदेव को दायित्व सौंपा गया, जबकि अखिलेश नामदेव को संगठन का सलाहकार नियुक्त किया गया।
बैठक के दौरान जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही महिला कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। इसमें

श्रीमती विद्या देवी नामदेव


श्रीमती विद्या नामदेव (गौरेला) को अध्यक्ष,
श्रीमती रानू नामदेव (गौरेला) एवं श्रीमती रश्मि नामदेव को उपाध्यक्ष,
श्रीमती अनुराधा नामदेव (पेंड्रा) को सचिव,
श्रीमती रेणुका नामदेव (गौरेला) को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
साथ ही श्रीमती सविता नामदेव (गौरेला) को भी जिम्मेदारी सौंपी गई।
महिला कार्यकारिणी सदस्यों में श्रीमती गीता नामदेव (पेंड्रा), श्रीमती माया देवी नामदेव, श्रीमती द्रोपति नामदेव, श्रीमती मनु नामदेव, श्रीमती रेणु नामदेव, श्रीमती किरण नामदेव, श्रीमती गौरी नामदेव, श्रीमती आरती नामदेव (गौरेला), श्रीमती ऊषा नामदेव, श्रीमती कविता नामदेव एवं श्रीमती कंचन नामदेव को शामिल किया गया।

बैठक में प्रांतीय एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी से आए पदाधिकारियों ने समाज की एकजुटता पर बल देते हुए उपस्थित सामाजिक साथियों से फरवरी माह में नागपुर में आयोजित होने वाले संत नामदेव महाराज राष्ट्रीय एकात्मता विश्व महा सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।
सामाजिक बैठक में बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे, जिनमें प्रकाश नामदेव, सुरेश कुमार नामदेव, संजय नामदेव, सुभाष नामदेव, रजनीश नामदेव, राम नामदेव, निलेश कुमार नामदेव, सागर नामदेव, निर्मल नामदेव, तरुण नामदेव (मरवाही) एवं अखिलेश नामदेव प्रमुख रूप से शामिल रहे।
बैठक में वक्ताओं ने समाज की एकता, संगठन को मजबूत करने, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक-शैक्षणिक विकास के लिए संगठित प्रयास करने का आह्वान किया।

Akhilesh Namdeo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *