नामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय निर्वाचन की तैयारी पूरी,
मुख्य चुनाव अधिकारी सहित 23 सदस्यीय निर्वाचन समिति गठित



17 मई को भोपाल में होगा अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद का चयन


भोपाल

नामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय निर्वाचन को लेकर निर्वाचन समिति ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी अजय कुमार नामदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि परिषद के अध्यक्ष, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए 17 मई 2026 को भोपाल स्थित नामदेव समाज सामुदायिक भवन, जवाहर चौक में निर्वाचन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन में परिषद के आजीवन एवं संरक्षक सदस्य भाग लेंगे। पहले आमसभा के माध्यम से सहमति के आधार पर पदाधिकारियों के चयन का प्रयास किया जाएगा, जबकि सहमति नहीं बनने की स्थिति में मतदान कराया जाएगा।


निर्वाचन को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए 23 सदस्यीय निर्वाचन समिति गठित की गई है। समिति में सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में विष्णु दयाल नामदेव, श्याम किशोर नामदेव एवं अंजुला नामदेव को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पर्यवेक्षक के रूप में रेखा वर्मा, विपिन बिहारी नामदेव तथा हरिचंद्र कटारिया नियुक्त किए गए हैं।


निर्वाचन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए सेवानिवृत्त डीएसपी सतीश चंद्र वर्मा, अवधेश चंद्र नामदेव एवं राम भरोसे नामदेव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। चुनाव संचालन के लिए अलग-अलग अधिकारियों एवं महिला सदस्यों की टीम भी बनाई गई है।
मुख्य चुनाव अधिकारी अजय कुमार नामदेव ने बताया कि इच्छुक प्रत्याशी 16 मई 2026 को 11 हजार रुपये शुल्क जमा कर नामांकन फार्म भर सकेंगे। उन्होंने परिषद के सभी सदस्यों से निर्वाचन को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने में सहयोग की अपील की है।

Akhilesh Namdeo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *